Fri. Apr 17th, 2026

मई से नवंबर के बीच होगी ये बड़ी भर्ती परीक्षाएं, जानें कब जारी होगा CGL-CHSL का नोटिफिकेशन

युवाओं के लिए काम की खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2026-2027 के लिए कई परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। इनमें कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2026, कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) 2026, जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल, दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर, स्टेनोग्राफर, मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS), और अन्य परीक्षाएं शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

SSC: जानिए कब होगी CGL और CHSL परीक्षा 

  • SSC CGL 2026: आयोग के संशोधित शेड्यूल के मुताबिक, CGL 2026 का नोटिफिकेशन 31 मार्च को जारी किया जाएगा।इसी के साथ आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 रहेगी। टियर 1 परीक्षा मई-जून 2026 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का विस्तार से शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
  • SSC CHSL टियर-1 (2026): 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो जाएगी जो कि 31 मई 2026 तक चलेगी। टियर 1 CHSL एग्जाम जुलाई और सितंबर 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।

अन्य परीक्षाएं

एसएससी कैलेंडर के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा अक्टूबर-नवंबर में होगी। वहीं MTS (मल्टी-टास्किंग स्टाफ) और हवलदार भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 30 जून 2026 को जारी होगा। सितंबर-नंवबर में परीक्षा होगी।

सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा 2026

  • विज्ञापन की तिथि: 31-03-2026
  • अंतिम तिथि: मंगलवार 30-04-2026
  • परीक्षा का महीना: मई – जुलाई 2026

जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2026 (पेपर-I)

  • विज्ञापन की तिथि: 31-03-2026
  • अंतिम तिथि: मंगलवार 30-04-2026
  • परीक्षा का महीना: मई – जून 2026

संयुक्त हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2026

  • विज्ञापन की तिथि: 30-04-2026
  • अंतिम तिथि: गुरुवार 31-05-2026
  • परीक्षा का महीना: अगस्त – सितंबर 2026

स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2026

  • विज्ञापन की तिथि: 30-04-2026
  • अंतिम तिथि: गुरुवार 31-05-2026
  • परीक्षा का महीना: अगस्त – सितंबर 2026

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में उप-निरीक्षक परीक्षा 2026

  • विज्ञापन की तिथि: 31-05-2026
  • अंतिम तिथि: रविवार 30-06-2026
  • परीक्षा का महीना: अक्टूबर – नवंबर 2026

मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) कर्मचारी परीक्षा 2026

  • विज्ञापन की तिथि: 30-06-2026
  • अंतिम तिथि तारीख: मंगलवार 31-07-2026
  • परीक्षा का महीना: सितंबर – नवंबर 2026

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), SSF में कांस्टेबल (GD), और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) परीक्षा-2027

  • विज्ञापन की तारीख: 30-09-2026
  • अंतिम तारीख: 31-10-2026
  • परीक्षा का महीना: जनवरी – मार्च 2027

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *