Mon. Jul 20th, 2026

पुलिस साहसी, कप्तान धर्मवीर सिंघम

ग्वालियर। ग्वालियर की पुलिस साहसी है और एसएसपी सिंघम हैं। आज दौलतगंज के खुर्जेवाला मौहल्ला के राजश्री अपार्टमेंट के केमीकल गोदाम में लगी आग के बाद वहां के रहवासियों को निकालने में पुलिस टीम और उनके कप्तान धर्मवीर सिंह ने जो साहस दिखाया, वह वास्तव में काबिले तारीफ था। यदि पुलिस मौके पर पहुंच तत्काल लोगों को बाहर नहीं निकालती तो यहां काफी जनहानि हो सकती थी। 
जानकारी के मुताबिक राजश्री अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर एक व्यक्ति ने गोदाम बना रखा है। जिसमे स्याही, सर्जीकल सामान व केमीकल भरे हुये थे। आग लगातार बढ़ रही थी आग की सूचना पर पहुंची पुलिस और पुलिस कप्तान धर्मवीर सिंह ने यह स्थिति देखी तो बिना देर किये राजश्री अपार्टमेंट के फ्लैट में रह रहे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। स्वयं पुलिस कप्तान ने एसडीआरएफ की टीम के साथ अपार्टमेंट खाली कराया और घरों में रखे गैस सिलेंडर बाहर निकाले। पुलिस कप्तान धर्मवीर सिंह ने जब देखा कि गोदाम में एक स्थान से धुआं बहुत उठ रहा है और वहां जाना मुश्किल है तो भी वह कूद कर घुसे और वहां से सामान लेकर बाहर फेंका। उनकी इस सिंघम स्टाइल पर एसडीआरएफ की टीम व फायर बिग्रेड के लोग भी अचंभित थे, उन्होंने बिना घबराये वहां पानी व फोम स्प्रे किया। पुलिस कप्तान के इस साहस भरे प्रयास की आज ग्वालियर में जमकर सोशल मीडिया व जनमानस में तारीफ हो रही हैं। राजश्री अपार्टमेंट में लगभग 20 परिवार रहते हैं जो बुरी तरह से फंस गये थे, जो आग के कारण नीचे भी उतर नहीं पा रहे थे। जिन्हें पुलिस व फायर बिग्रेड की टीमों ने पास की दूसरी बिल्डिंगों में छतों से भेजकर उतारा।
कलेक्टर भी पहुंची
राजश्री अपार्टमेंट में आग की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रूचिका चौहान भी वहां पहुंची। उन्होंने बताया कि सभी परिवार सुरक्षित है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed