Sat. Apr 18th, 2026

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरार में प्रवेश प्रारंभ

ग्वालियर चंबल संभाग  का एक विशेष प्रकार का उत्कृष्ट विद्यालय है जो प्रतिभाशाली छात्र एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास और विद्यार्थियों को नेतृत्व की भावना,राष्ट्र निर्माण की भावना,रोज़गार प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित और मार्गदर्शन करने वाला एक संस्थान है। यह विद्यालय मुरार बारादरी चौक माल रोड पर प्रकृति के रमणीक स्थल पर हरे-भरे पेड़ पौधों से परिपूर्ण एक ऐतिहासिक , आकर्षित ,भव्य और गरिमामयी इमारत में संचालित है। विद्यालय प्रांगण में  दो  वाॅस्केटबाॅल कोर्ट , एक बाॅलीवाॅल कोर्ट , दो बैडमिंटन कोर्ट तीन बड़े खेल के मैदान  और  30 अध्ययन कक्ष , दो हाल, एक भव्य  सांस्कृतिक मंच  उपलब्ध है।
संस्था के कुशल प्रशासक प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग जी के नेतृत्व में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 मुरार में  कक्षा 9वीं से कक्षा12वीं तक 1350  नियमित छात्र और छात्राएँ अध्ययन कर रहे हैं । उक्त विद्यार्थियों को योग्य,प्रशिक्षित और अनुभवी 45 शिक्षक अध्यापन कार्य करा रहे हैं। कक्षा 9वीं में विद्यार्थियों  के लिए कुल सीटों की संख्या 240  है ।जिनके के लिए पाठ्यक्रम के विषय निम्नलिखित हैं – हिन्दी ,अंग्रेजी ,संस्कृत, गणित, विज्ञान ,सामाजिक विज्ञान , आई टी और सिक्युरिटी गार्ड । कक्षा 9वीं और 10 वीं के विद्यार्थियों  के पाठ्येत्तर विषय ( स्वैच्छिक गतिविधि)हेतु आर्मीविंग, नेवलविंग और एअर विंग की The National Cadet Corps ( NCC) के ट्रुप्स ,स्पोर्ट्स इकाई,स्काउट और गाइड की इकाई संचालित है । इसके साथ साथ विद्यार्थियों को संगीत ,नृत्य ,नाटक ,सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अच्छे अवसर प्रदान किए जाते हैं। कक्षा 11वीं और 12वीं में  निम्नलिखित पाठ्यक्रम के संकाय  – गणित संकाय,जीव विज्ञान संकाय, कृषि विज्ञान संकाय, काॅमर्स संकाय और आर्ट स्ट्रीम संचालित हैं।
विद्यालय में  रसायन शास्त्र प्रयोगशाला,भौतिक शास्त्र प्रयोगशाला, जीव विज्ञान प्रयोगशाला, आई टी लैब ,भूगोल प्रयोगशाला और कृषि प्रयोग शाला उपलब्ध हैं। प्रयोगशालाओं में  प्रशिक्षित और अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षित और प्रशिक्षित कर रहे हैं। विद्यालय के प्रत्येक अध्ययन कक्ष में इंटरेक्टिव  पैनल उपलब्ध हैं। ग्वालियर के ग्रामीण अंचल के दूर दराज के प्रतिभावान छात्र और छात्राओं के लिए उत्कृष्ट विद्यालय में बालक छात्रावास  और बालिका छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है। बालक छात्रावास और बालिका छात्रावास में छात्र छात्र और छात्राओं के लिए 100-100 सीटें उपलब्ध हैं।  छात्रावासों में  छात्र और छात्राओं के लिए आवास व्यवस्था,भोजन व्यवस्था  निशुल्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *