Wed. May 27th, 2026

LPG, डीजल, पेट्रोल कमी को लेकर उमंग सिंघार के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार, कहा- “जनता को गुमराह करना बंद करे कांग्रेस

मिडिल ईस्ट में युद्ध के हालात के चलते कई देश LPG, पेट्रोल डीजल की किल्लत का सामना कर रहे हैं लेकिन भारत में स्थिति सामान्य है सरकार का दावा है कि देश में कहीं भी एलपीजी, पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है लेकिन कांग्रेस बराबर किल्लत के मुद्दे को उठा रही है और सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े कर रही है

मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर एलपीजी पेट्रोल डीजल की कमी क मुद्दा उठाया और केंद्र एवं राज्य सरकार को निशाने पर लिया, सिंघार ने कहा देश-प्रदेश में LPG संकट, नीतिगत विफलता और प्रशासनिक अक्षमता धरातल पर साफ दिख रही है। आज पूरे देश में बुनियादी जरूरतों की उपलब्धता पर सवाल खड़े हैं , देश में 33 करोड़ LPG कनेक्शन हैं, मध्यप्रदेश में लगभग 1.75 करोड़ परिवार इस पर निर्भर हैं। पिछले 20 दिनों से कमर्शियल LPG की भारी कमी की खबरें हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे उद्योग प्रभावित हो रहे हैं।

कांग्रेस के नेताओं का अफवाह फैलाना गैर कानूनी   

उमंग सिंघार के बयान पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कांग्रेस के नेताओं ने ये अफवाह फैलाई जब सरकार यह कह चुकी है कोई दिक्कत नही है फिर भी कांग्रेस के नेता सेंसेशनल न्यूज़ फैलाकर समाज में अफवाह फैला रहे हैं ये गैरकानूनी भी है उन्होंने कहा कांग्रेस के नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए जनता को गुमराह न करें।

धर्मान्तरण के मुद्दे पर दिया ये जवाब 

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी के आदिवासियों के धर्मान्तरण से जुड़े बयान के सवाल पर विश्वास सारंग ने कहा कि उन्होंने जो कहा है वह सही मायने में सुप्रीम कोर्ट का विस्तारित बयान ही है, यह बात सही है कि अगर किसी धर्म में एसी, एसटी वर्ग ही नहीं  है तो कोई व्यक्ति उस धर्म में जाता है तो उसे उसका लाभ क्यों मिले? कांग्रेस हर विषय पर राजनीति करती है, धर्म विशेष के लोग लालच देखर धर्म परिवर्तन कराते हैं उसमें आदिवासी भाई बहन फंस जाते हैं।

 मुआवजा नीति की मांग पर दिया ये जवाब 

छिंदवाड़ा बस हादसे पर उमंग सिंघार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐसे मामलों को लेकर हमेशा संवेदनशीलता दिखाई है, उन्होंने तत्काल एक्शन लिया प्रभारी मंत्री रकेश सिंह को वहां भेजा और दिल्ली से लौटकर वे स्वयं पीड़ित परिवारों से मिलने गए, जो सरकार की ओर से सहायता मिलनी चाहिए वह मिलती है। कांग्रेस द्वारा मुआवजा नीति की मांग पर सारंग ने कहा कांग्रेस के नेता जिसे कंपनसेशन कहते है वह सहायता राशि है लेकिन जो व्यक्ति चला गया उसकी भरपाई नही हो सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *