Fri. May 8th, 2026

अमेरिका को ईरानी पोर्ट पर हमला न करने की चेतावनी ईरान बोला- हमारे पोर्ट को निशाना बनाया तो इलाके का कोई बंदरगाह सुरक्षित नहीं रहेगा

ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसके बंदरगाहों को निशाना बनाया गया, तो फारस की खाड़ी और ओमान सागर में कोई भी पोर्ट सुरक्षित नहीं रहेगा।ईरान की सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कहा कि क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है। अगर सुरक्षा सबके लिए नहीं होगी, तो किसी के लिए भी नहीं होगी।वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने घोषणा की है कि अमेरिका सोमवार से ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों पर नाकाबंदी (ब्लॉकेड) लागू करने की तैयारी कर रहा है।इसके तहत ईरान के बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर नजर रखी जाएगी और उन्हें रोका जा सकता है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  1. चीन को धमकी- ट्रम्प ने चीन को साफ चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान की सैन्य मदद की, तो अमेरिका उस पर 50% तक भारी टैरिफ लगा देगा।
  2. होर्मुज की नाकाबंदी- ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी करेगी और ईरान को टोल देने वाले जहाजों को भी रास्ते में रोक लिया जाएगा।
  3. इजराइली मंत्री का मस्जिद दौरा- इजराइल के मंत्री बेन गविर के अल अक्सा मस्जिद दौरे पर जॉर्डन ने विरोध जताया और इसे भड़काऊ कदम बताते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कहा।
  4. ईरान ने टोल मांगा- ईरान ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह उसके कंट्रोल में है और वहां से गुजरने वाले जहाजों को रियाल में टोल देना जरूरी होगा।
  5. 50 लोग गिरफ्तार- ईरान में करीब 50 लोगों को जासूसी के आरोप में पकड़ा गया है, जिन पर अमेरिका और इजराइल को संवेदनशील जानकारी देने का आरोप है।

ईरान जंग जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…   पोप बोले- युद्ध के खिलाफ बोलता रहूंगा, शांति ही मेरा संदेशपोप लियो ने कहा है कि वह युद्ध के खिलाफ अपनी आवाज उठाना जारी रखेंगे, भले ही उन्हें आलोचना का सामना करना पड़े।पोप लियो का यह बयान उस समय आया है जब ट्रम्प ने हाल ही में उनकी आलोचना की थी। हालांकि, पोप ने साफ किया कि वह इस मुद्दे पर किसी तरह की बहस में नहीं पड़ना चाहते।

पोप ने आगे कहा कि वह आगे भी खुलकर युद्ध के खिलाफ बोलते रहेंगे और दुनिया में शांति, बातचीत और देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देंगे।उन्होंने कहा कि बहुत सारे निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। किसी को खड़े होकर यह कहना होगा कि इससे बेहतर रास्ता भी है।पोप लियो इस समय 10 दिनों के अफ्रीका दौरे पर हैं, जहां वह चार देशों का दौरा करेंगे। यह उनका पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय दौरा है।   अमेरिका को ईरानी पोर्ट पर हमला न करने की चेतावनी

ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसके बंदरगाहों को निशाना बनाया गया, तो फारस की खाड़ी और ओमान सागर में कोई भी पोर्ट सुरक्षित नहीं रहेगा।यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों पर नाकाबंदी (ब्लॉकेड) लागू करने की तैयारी कर रहा है।ईरान की सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है। अगर सुरक्षा सबके लिए नहीं होगी, तो किसी के लिए भी नहीं होगी।वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने घोषणा की है कि यह नाकाबंदी सोमवार से लागू होगी। इसके तहत ईरान के बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर नजर रखी जाएगी और उन्हें रोका जा सकता है।

हालांकि, होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले वे जहाज जो ईरान के अलावा अन्य देशों के बंदरगाहों के बीच सफर कर रहे हैं, उन्हें आने-जाने की इजाजत दी जाएगी।ईरान और सऊदी के विदेश मंत्री ने फोन पर बात कीईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों ने फोन पर बात की। इस बातचीत में शांति की कोशिशों पर चर्चा हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों ने क्षेत्र में स्थिरता और तनाव कम करने की जरूरत पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *