Mon. Jul 6th, 2026

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर एग्जीक्यूटिव, ऑफिसर, चीफ मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती (HPCL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.hindustanpetroleum.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले उन्हें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों वालों को 1180 रुपये प्लस पेमेंट गेटवे चार्ज का भुगतान  करना होगा। एससी/ एसटी या PwBD वालों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिए फीस का भुगतान किया जा सकता है।

कितनी है वैकेंसी?

रिक्त पदों की संख्या 116 है। जिसमें से जूनियर एग्जीक्यूटिव केमिकल के लिए 37, जूनियर एग्जीक्यूटिव (फायर एंड सेफ्टी) के लिए 17, सीनियर ऑफिसर के लिए 52, असिस्टेंट मैनेजर या मैनेजर प्रोजेक्ट के लिए पांच, चीफ मैनेजर/ डिप्टी मैनेजर टेक्निकल सर्विस स्पेशलिस्ट केमिकल्स के लिए एक, डिप्टी मैनेजर सेल्स एंड मार्केटिंग/जनरल मैनेजर सेल्स एंड मार्केटिंग/ चीफ मैनेजर्स सेल्स एंड मार्केटिंग के लिए एक, सीनियर मैनेजर इकोनॉमिस्ट/चीफ मैनेजर इकोनॉमिस्ट/ डिप्टी जनरल मैनेजर इकोनॉमिक्स के लिए एक और डिप्टी जनरल मैनेजर/जनरल मैनेजर- गैस रिसोर्सिंग एंड मार्केटिंग के लिए 2 पद खाली हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा/साइंस ग्रेजुएट/बीटेक या बीई/ पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा पोस्ट पर निर्भर करती है। सभी पदों को मिलाकर अधिकतम 57 वर्ष है। जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तय की गई है। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन, ग्रुप टास्क/पर्सनल इंटरव्यू, साइकोमेट्रिक असेस्मेंट, फिजिकल फिटनेस एफिशिएंसी टेस्ट और प्रे एंप्लॉयमेंट मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा। सीबीटी परीक्षा अगस्त/ सितंबर 2026 में आयोजित हो सकती है।

इतना होगा वेतन 

  • सीनियर ऑफिसर सेल्स- 60000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये
  • असिस्टेंट मैनेजर- 70,000 रुपये से लेकर 2,00,000 रूपये
  • मैनेजर प्रोजेक्ट- 80,000 रुपये से लेकर 2,20,000 रुपये तक
  • सीनियर मैनेजर-इकोनॉमिस्ट- 90,000 रुपये से लेकर 2,40,000 रुपये
  • चीफ मैनेजर (टेक्निकल सर्विस))- 1 लाख रुपये से लेकर 2,60,000 रुपये तक
  • डिप्टी मैनेजर/ डिप्टी जनरल मैनेजर/चीफ मैनेजर (सेल्स एंड मार्केटिंग)- 1,20,000 रुपये से लेकर 2,80,000 रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed