Fri. Apr 17th, 2026

‘धुरंधर 2’ से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाले रणवीर हैं कितनी संपत्ति के मालिक? अब इस फिल्म में आएंगे नजर

धुरंधर 2 के साथ रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचाई है। लगभग 25 दिनों से इस फिल्म की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। एक्टर ने फिल्म में लीड रोल निभाया है और अपनी एक्टिंग का जादू दर्शकों पर चला दिया है। इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों के बीच ऐसा कमाल दिखाया  कि कमाई के मामले में इतिहास रच दिया।

धुरंधर के बाद इसके दूसरे पार्ट को भी जबरदस्त रिस्पांस मिला है। यह दुनिया भर में 1700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इसके पहले हिस्से ने 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इस तरह से यह फ्रेंचाइजी लगभग 3000 करोड रुपए तक पहुंच चुकी है। फिल्म की शानदार सफलता और कमाई के बारे में तो आप जानते ही हैं। लेकिन क्या यह जानते हैं कि इसके लीड हीरो रणवीर कितने अमीर हैं। चलिए आज हम आपको बता देते हैं।

16 साल लंबा करियर

रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े नाम में से एक हैं। इंडस्ट्री में उन्होंने लगभग 16 साल का लंबा सफर तय किया है। 2010 में यशराज फिल्म्स की पिक्चर बैंड बाजा बारात से उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। एक के बाद एक वह फिल्में करते चले गए और अब उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्टर्स में होती है।

कितनी है नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स में रणवीर की संपत्ति की जो जानकारी मिलती है उसके मुताबिक को तकरीबन 400 करोड रुपए के मालिक हैं। उनकी यह कमाई फिल्मों के जरिए होती है। हर फिल्म से वो लगभग 30 से 50 करोड रुपए कमाते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट से उनकी कमाई 3 से 5 करोड़ होती है। खबरों की माने तो अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए भी वो लाखों रुपए लेते हैं। उनके पास बांद्रा में 119 करोड़, वर्ली में 40 करोड़ और अलीबाग में 22 करोड़ की प्रॉपर्टी है। उनके पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है जिनमें रेंज रोवर, मर्सिडीज़, जगुआर, एस्टन मार्टिन शामिल है।

एक्टर का वर्क फ्रंट

रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो धुरंधर 2 की शानदार सफलता के बाद अब उन्हें एक और बड़ी फिल्म की तैयारी करते हुए देखा जा रहा है। वो प्रलय नाम की एक पिक्चर कर रहे हैं, जो असल में जॉम्बी पिक्चर है। जय मेहता के डायरेक्शन में इस बिग बजट फिल्म को बनाया जा रहा है। इसे कब रिलीज किया जाएगा फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन रणवीर सिंह के फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *