Sat. Apr 18th, 2026

गर्मी को ध्यान में रखकर 20 अप्रैल से स्कूलों के समय में परिवर्तन

ग्वालियर बढ़ते हुए तापमान एवं गर्मी के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुविधा, सुरक्षा एवं आवागमन को ध्यान में रखकर ग्वालियर जिले में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। स्कूलों के समय में बदलाव संबंधी यह आदेश 20 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार जिले में संचालित एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी कक्षाएँ विद्यालय अपनी सुविधा अनुसार अधिकतम दोपहर 12 बजे तक लगा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed