होम गार्ड परीक्षा के सिटी स्लिप हुई जारी, जानें कितने पदों पर रखी गई है भर्ती
उत्तर प्रदेश में जिन लोगों ने होमगार्ड के पदों के लिए आवेदन किया है। उनके लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से इन उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा के शहरों के घोषित होने का इंतजार कर रहे थे। वह आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी देख सकते हैं।
अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करनी होगी।
आसान स्टेप्स में डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
यूपी होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। बहुत आसान स्टेप्स में इन्हें आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppb.gov.in पर जाना होगा।
- आपको यहां UP Home Guard Exam City Slip की लिंक दिखाई देगी।
- इस लिंक पर क्लिक करने के साथ अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- जैसे ही आप लोगों डिटेल दर्ज करेंगे एग्जाम सिटी स्लिप आपको स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
कब है परीक्षा
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित करवाई जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की रखी गई है।
कितने पदों पर भर्ती
इस भर्ती परीक्षा के जरिए 41,424 उम्मीदवारों का चयन किया जाने वाला है। इसमें जनरल कैटेगरी की उम्मीदवारों के लिए 16650 पद, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 4331 पद, ओबीसी कैटेगरी के लिए 11090 पद, एससी के लिए 8645 पद, एसटी कैटेगरी के लिए 808 पद आरक्षित किए गए हैं।
