Thu. Apr 23rd, 2026

ई रिक्शा टेंपो में लेडी चोर गैंग सक्रिय, पुलिस की दावे फेल, ऐसे करें बचाव

ग्वालियर मध्य प्रदेश: यदि आप शहर में संचालित पब्लिक ट्रांसपोर्ट टेम्पो और ई रिक्शा का प्रयोग कर रहे हैं और आप अपने साथ कीमती सामान, सोना, चांदी या मोटी रकम लिए हुए हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि इन ई रिक्शा और टेंपो में अचानक से लेडी थीफ सुनहरी आएगी और सुनहरी धूप के बीच आपके कीमती जेवरात को लेकर रफूचक्कर हो जाएगी। और घटना के बाद आप हाथ मलते रह जाएंगे।इसमें ग्वालियर शहर में ऐसे महिला चोर गैंग का आतंक है जो टेंपो और ई रिक्शा में बैठने वाले परिवार या महिलाओं को निशाना बनाती हैं और उनके पास से जेवर और कीमती सामान चुरा लेती हैं। पिछले कुछ समय में ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं जिनको देखकर पुलिस प्रशासन भी परेशान है।

इस समय महिला चोर गैंग के सक्रिय होने की कई वजह हैं। एक दो शादियों का सीजन है। और शादियों के सीजन में ज्यादातर परिवार और महिलाएं जेवर यकीन लेकर यात्रा करते ही हैं। और दूसरा के शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नाम पर ई रिक्शा और टेम्पो की भरमार है जिनमें ना सीसीटीवी होते हैं नहीं सुरक्षा के अन्य इंतजाम। महिला चोर इतनी शातिर हैं कि वह हाव भाव से भांप जाती हैं कि किस ई रिक्शा में ऐसा परिवार या महिला बैठ रही हैं, जिनके पास कीमती सामान है और फिर उसी में सवार हो जाती हैं और इधर उधर की बातों में लगाकर ध्यान भटका कर बैग से जेवर निकाल लेती हैं और अपना काम होते ही बीच में ही उतरकर आँखों से ओझल हो जाती है।

ग्वालियर में पिछले तीन दिन में ही ई रिक्शा टेम्पो से होने वाली इस तरह की चोरी की तीन घटनाएँ अलग अलग क्षेत्रों में हो चुकी हैं। टेम्पो और ई रिक्शा में बहुत सटकर बैठना पड़ता है जिसके चलते आसानी से चोर महिलाएं हाथ साफ कर लेती हैं।इसको देखते हुए ग्वालियर पुलिस ने ई रिक्शा और टेंपो चालकों को समझाइश और निर्देश देने का काम भी शुरू किया है, लेकिन इसका कोई परिणाम निकलता दिखाई नहीं दे रहा है। कई मामलों में, शहर के बाजारों में दुकानों पर लगे।सीसीटीवी के माध्यम से ही महिला चोर को पकड़ने के प्रयास किए जाते हैं। लेकिन जिस तरह से लगातार यह वारदातें हो रही हैं उनके चलते पुलिस के सभी दावे फेल नजर आ रहे हैं।

इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए आमजन को खुद ही सावधान रहने की जरूरत है। सबसे जरूरी यह है कि यदि आवश्यक न हो तो जरूरत से ज्यादा कैश कीमती सामान या जेवर लेकर सफर न करें और यदि यात्रा करना मजबूरी है ही तो इस तरह के शेयरिंग ई रिक्शा टेम्पो का प्रयोग न करते हुए अपनी व्यक्तिगत ऑटो बुक कराएं। ऑटो कर्ज के कुछ रुपए बचाने का लालच आपको लाखों का नुकसान देता है। ऑटो में संभवतः आप शेयरिंग वाहन के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हैं। दूसरी बात जब भी आंख, कीमती सामान और जेवर लेकर सफर करें तो आसपास के लोगों की भावभंगिमा, उनके व्यवहार से उनकी हरकतों को समझने की कोशिश करें और ऐसी किसी भी स्थिति में ऐसे वाहन में न बैठे जिसमें कोई संदेह हो। इसके साथ ही जो भी कीमती सामान आप सफर के समय लेकर चल रहे हैं। उसको अपने बैग के अंदर कितना ज्यादा सुरक्षित रखें कि तीन या चार लेयर की सुरक्षा हो ताकि वहां तक पहुंचने में ज्यादा समय लगे क्योंकि जब समय ज्यादा लगता है तो चोरी की संभावना उतनी ही कम हो जाती है। आपकी सतर्कता ही बचाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *