Thu. Apr 23rd, 2026

कब होगा मृणाल और अदिवी की ‘डकैत’ का डिजिटल डेब्यू, जानें कहां देख सकेंगे ये रोमांटिक एक्शन थ्रिलर

मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की रोमांटिक एक्शन फिल्म डकैत की लंबे समय से चर्चा हो रही है। यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर 10 अप्रैल को सिनेमाघर में रिलीज की जा चुकी है। इससे दर्शकों को काफी उम्मीदें थी लेकिन धुरंधर 2 की आंधी के सामने ये खुद को खड़ा नहीं रख पाई। अब फैंस के बीच ये चर्चा है कि उसका डिजिटल डेब्यू कब होगा।

अगर आप भी डकैत की लव स्टोरी सिनेमाघर में नहीं देख पाए हैं तो इसे घर बैठे देख सकते हैं। फैंस के बीच इस बात की उत्सुकता है कि यह फिल्म कहां और कब रिलीज होगी। अगर आप भी इसी बात का इंतजार कर रहे हैं तो चलिए हम आपको उसकी जानकारी दे देते हैं।

OTT पर कब रिलीज होगी डकैत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जा सकती है। दरअसल इसके पोस्ट थिएटर राइट इसी प्लेटफॉर्म के पास है। थिएटर में रिलीज होने के 4 से 6 हफ्ते के भीतर इसे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। इस हिसाब से ये फिल्म मई 2026 में डिजिटल डेब्यू कर सकती है। हालांकि अब तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

कितना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अंतर्गत बॉक्स ऑफिस पर 6.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी। पहले हफ्ते में इसने 28.45 करोड़ कमाए थे। इसके बाद उसने 90 लाख 1.25 करोड़ और 1.46 करोड़ का कारोबार किया। 11 दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली और इसमें केवल 40 लाख कमाए। इस हिसाब से 11 दिनों के अंदर भारत में इसका टोटल कलेक्शन 32.46 करोड़ है जबकि ग्रॉस कलेक्शन 37.76 करोड़ है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म में 51.06 करोड़ कमाए हैं।

क्या है कहानी

डकैत की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे शख्स के इर्द गिर्द घूमती है जिसे उसकी गर्लफ्रेंड से धोखा मिलता है। गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए कुछ जेल से भागता है और उसके बाद कहानी में कई मोड़ आते हैं। फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, कामाक्षी भास्करला, जैन मेरी खान, अतुल कुलकर्णी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *