Sat. May 9th, 2026

बंगाल में BJP के पहले CM बने शुभेंदु अधिकारी, PM मोदी की मौजूदगी में 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ

कोलकाता भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ ली। इस पद पर पहुंचने वाले वह बीजेपी के पहले नेता हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई। कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर. एन. रवि ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बता दें कि करीब 6 साल पहले बंगाल बीजेपी में शुभेंदु अधिकारी की एंट्री हुई थी। गृहमंत्री अमित शाह ने खुद उनका हाथ पकड़कर उन्हें बीजेपी में शामिल कराया था और 2026 में शुभेंदु बंगाल में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा बन गए। शुभेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के जायंट किलर हैं, जिन्होंने दो बाद लगातार सीटिंग सीएम ममता बनर्जी को चुनावों में मात दी है। 2021 में नंदीग्राम में उन्हें हराया और 2026 में भवानीपुर में शिकस्त दी, इसलिए उनकी ताजपोशी भी ऐतिहासिक रही।

शुभेंदु अधिकारी के शपथ समारोह में खुद पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, NDA शासित राज्यों के सीएम समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के 9वें और बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने हैं।

दूसरी तरफ, तमिलनाडु में TVK चीफ विजय की शपथ पर ग्रहण लग गया है। बहुमत के लिए जरूरी 118 विधायकों से 2 विधायक कम हैं। VCK के समर्थन पर सस्पेंस है। वहीं, AMMK चीफ दिनाकरन ने राज्यपाल को चिट्ठी दी है। AMMK चीफ दिनाकरन ने TVK के खिलाफ चेन्नई पुलिस से जालसाजी की शिकायत की। TVK पर अपने इकलौते विधायक के फर्जी दस्तखत वाला पत्र गवर्नर को सौंपने का आरोप लगाया। फिर, TVK ने जवाब में वीडियो जारी किया, जिसमें AMMK विधायक कामराज समर्थन पत्र लिखते नजर आए। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के शपथग्रहण और तमिलनाडु की राजनीति से जुड़ा हर अपडेट यहां जानें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *