Wed. Jun 10th, 2026

प्रतीक यादव की संदिग्ध मौत को हत्या बताकर NHRC में शिकायत, स्वतंत्र जांच की उठी मांग

अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक पहुंच गया है। मानवाधिकार के लिए काम करने वाली NGO ने शिकायत की है। प्रतीक यादव की संदिग्ध मौत को हत्या बताकर NHRC में शिकायत की गई है। प्रतीक यादव की संदिग्ध मृत्यु मामले में NHRC से स्वतंत्र जांच की मांग की गई है।

याचिका में कहा गया है कि प्रारंभिक तौर पर मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना (Cardiorespiratory Collapse) बताया जा रहा है, लेकिन मृतक के शरीर पर पाए गए चोट के निशान (Ante-mortem Injuries) और घटना की अचानक प्रकृति कई गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रतीक यादव एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए जाने जाते थे, ऐसे में उनकी अचानक मृत्यु और शरीर पर मौजूद संदिग्ध निशानों की निष्पक्ष जांच अनिवार्य है।

1. मामले की जांच के लिए तत्काल SIT (विशेष जांच दल) का गठन हो।

2. लखनऊ के सिविल अस्पताल और संबंधित रूट के सीसीटीवी फुटेज को न्यायिक अभिरक्षा में लिया जाए।

3. फॉरेंसिक जांच को राज्य के प्रभाव से मुक्त रखकर केंद्रीय प्रयोगशाला (CFSL) के माध्यम से कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed