ओटीटी पर ‘धुरंधर 2’ कब देख सकेंगे भारतीय दर्शक? स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने दी बड़ी अपडेट
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाया है, उसने दर्शकों को हैरान कर दिया है। भारत में जहां इसने 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है वही वर्ल्ड वाइड इसका आंकड़ा 1800 के करीब पहुंच गया है।
मार्च में रिलीज होने के बाद यह अब तक सिनेमाघर में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। इस बीच दर्शक इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि इसे ओटीटी पर कब रिलीज किया जाएगा। अगर आपको भी इसी बात का इंतजार है तो इसके स्ट्रीमिंग पार्टनर ने ओटीटी रिलीज पर अपडेट दिया है।
ओटीटी पर कब आएगी धुरंधर 2
भारतीय दर्शक धुरंधर 2 की आधिकारिक ओटीटी रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। इस ब्लॉकबस्टर को ओवरसीज में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा चुका है। जो फिल्म रिलीज की गई है वह पूरी तरह से अनकट वर्जन है। इसका नाम धुरंधर द रिवेंज रॉ और अनदेखा रखा गया है।
कब देख सकेंगे भारतीय दर्शक
विदेशी दर्शक तो फिल्म देख पा रहे हैं लेकिन भारतीय दर्शकों को अभी भी इसके ऑनलाइन रिलीज होने का इंतजार है। अब जियो हॉटस्टार ने इसे लेकर आधिकारिक अपडेट शेयर किया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें लिखा है जल्द आ रहा है धमाका। वही कैप्शन में लिखा है ‘देवियों और सज्जनों क्या आप इसके लिए तैयार हैं।’ हालांकि, धुरंधर 2 की आधिकारिक ओटीटी डेट का इस पोस्ट में कोई ऐलान नहीं किया गया है। दर्शकों को उम्मीद है की फिल्म 22 मई को ओटीटी पर उपलब्ध हो जाएगी।
