Thu. Sep 3rd, 2026

संजय राउत का तंज, अवार्ड की सेंचुरी पूरी करेंगे PM Modi,आत्मनिर्भर भारत को कहा ट्रंप निर्भर भारत , NEET को लेकर BJP पर निशाना

डन की सरकार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस से सम्मानित किया है, ये अवार्ड स्वीडन द्वारा किसी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। प्रधानमंत्री को सम्मान मिलने पर शिव सेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने तंज कसा है, उन्होंने कहा अवार्ड की सेंचुरी लगायेंगे पीएम मोदी , लेकिन करेंगे क्या इसका, यहाँ देश की जनता महंगाई बरोजगारी से परेशान हैं छात्र किसान आत्महत्या कर रहे हैं ये हैं सरकार के अवार्ड।

मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जिस किसी भी देश में जाते हैं वहां का सर्वोच्च सम्मान उन्हें मिल जाता है, लेकिन देशवासियों को क्या मिलता है महंगाई, बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था, ये अवार्ड जनता को मिलता है और प्रधानमंत्री को सीदन, नीदरलैंड, नोर्वे सब जगह सवोच्च सम्मान मिलता है, क्या करना है इस अवार्ड का

खुद बाहर घूम रहे…जनता से कह रहे विदेश यात्रा मत करो  

संजय राउत ने कहा भाजपा वाले चिल्ला रहे हैं प्रधानमंत्री को अवार्ड मिला और यहाँ देश का युवा आत्महत्या कर रहा है किसान आत्महत्या कर रहा है असल में ये मोदी सरकार के अवार्ड हैं। पीएम की विदेश यात्रा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा हमको बोलते हैं विदेश यात्रा नहीं करो और खुद बाहर घूम रहे हैं, यूरोप के सात देशों में जा रहे हैं 12 साल में कितनी विदेश यात्रा करोगे आप?

ये आत्मनिर्भर भारत नहीं ट्रंप निर्भर भारत है 

रूस से तेल नहीं खरीदने के सरकार के फैसले पर संजय राउत ने कहा अमेरिका का दबाव है इसलिए हमारी सरकार रूस से तेल नहीं खरीद रही,  यदि सस्ता तेल मिलेगा तो देश की जरुरत पूरी हो सकेगी लेकिन पीएम मोदी को राष्ट्रपति ट्रंप का डर है, ट्रंप ने कह दिया है ये आत्मनिर्भर भारत नहीं ट्रंप निर्भर भारत है।

NEET पेपर लीक करने वालों का कनेक्शन BJP से 

NEET परीक्षा लीक मामले पर संजय राउत ने कहा इसकी जिम्मेदारी देश के शिक्षा मंत्री को लेनी चाहिए यदि महाराष्ट्र में हुआ है तो महाराष्ट्र सरकार को लेनी चाहिए , उन्होंने दावा किया कि पेपर लीक कराने वाले षड्यंत्र में शामिल सभी लोग भाजपा से जुड़े हुये हैं, जाँच होगी उनका लिंक भाजपा से जुड़ा निकलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed