समय रैना का सपोर्ट करती नजर आईं RJ Mahvash, बोलीं- गलत होने पर भी..
कॉमेडियन समय रैना पिछले साल फरवरी में काफी विवाद में आ गए थे। दरअसल, जब उनका शो इंडियाज गॉट लेटेंट शुरू हुआ था। उस समय रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता से जुड़ी कुछ ऐसी टिप्पणियां कर दी थी। जिसके बाद शो की काफी किरकिरी हुई थी। हालत यह हो गई थी कि समय को अपना शो बंद करना पड़ा था।
इस शो में शामिल हुए सितारों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई थी। इस मामले के लंबे टाइम के बाद समय को अपने शो स्टिल अलाइव के साथ वापसी करते हुए देखा गया। अब हाल ही में उन्होंने यह घोषणा की है कि वह अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट का दूसरा सीजन लेकर वापस आ रहे हैं। इस पर आरजे महवश को उनका साथ देते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि वो हर हाल में समय का साथ देंगी।
