Mon. May 25th, 2026

जेसीआई ग्वालियर ने फ़िल्म शो पति पत्नी और वो दो का आयोजन किया

जेसीआई ग्वालियर द्वारा गत दिवस संस्था सदस्यों और उनके परिवारजनों के लिए वर्ष का बहु प्रतीक्षित एवं मनोरंजक कार्यक्रम फ़िल्म शो *पति पत्नी और वो दो* का आयोजन फन सिनेपोलिस मल्टीप्लेक्स में किया। जिसमें लगभग 200 की संख्या में सदस्यों ने फ़िल्म का लुत्फ लिया । 
संस्था के जनसम्पर्क अधिकारी जेसी प्रदीप अग्रवाल ने  बताया कि इस अवसर सभी सदस्य और उनके परिवार बेहद उत्साहित थे, फ़िल्म के कई मनोरंजक एवं हास्य दृश्यों पर सभी के द्वारा करतल ध्वनि की गई एवं सभी को फ़िल्म बेहद पसंद आई । कार्यक्रम में संस्था के मेंटर जेसी नीलेश बिंदल (पूर्व अध्यक्ष), कार्यक्रम समन्वयक जेसी राहुल गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष), पूर्व अध्यक्ष जेसी मानव मेहरा, जेसी वरुण अग्रवाल, जेसी मुकेश जैन, जेसी रीतेश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक जेसी रचित अग्रवाल, जेसी मुकुल खंडेलवाल, प्रभारी उपाध्यक्ष जेसी अर्पित गगरानी, मानसेवी सचिव जेसी विजय अग्रवाल, अध्याय अध्यक्ष जेसी कपिल अग्रवाल एवं सभी सदस्यगण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *