Tue. May 26th, 2026

दो राज्यों में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 6 आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

तमिलनाडु और ओडिशा पुलिस विभाग में फेरबदल (IPS Transfer) देखने को मिला है। दोनों राज्यों में 3-3 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अतिरिक्त  पुलिस महानिदेशक के प्रभार में बदलाव हुआ है। दो जिलों में नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। तबादले और नियुक्ति को राज्यपाल ने मंजूरी दी है। संबंधित आदेश 25 मई को जारी किया गया है।

सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है। तमिलनाडु में आईपीएस अधिकारी डॉ महेश्वर दयाल को एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, एडमिनिस्ट्रेशन चेन्नई पद पर नियुक्त किया है। इससे पहले भौतिक पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था पद पर कार्यरत थे। ओडिशा सरकार ने आईपीएस अधिकारी दयाल गंगवार, एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, कम्युनिकेशन को  स्थानांतरित करके OSD, गृह विभाग के पद पर नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed