Sat. May 30th, 2026

CNG की कीमतों में आधी रात को हुई वृद्धि, आम आदमी की जेब पर फिर बढ़ा बोझ

पेट्रोल डीजल और ईंधन की बढ़ती हुई कीमतें लगातार उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ा रही है। अब मुंबई और आसपास के इलाकों में एक बार फिर सीएनजी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। 29 मई की मध्य रात्रि को इसमें 2 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है।

जानकारी के मुताबिक सीएनजी के खुदरा विक्रय मूल्य में की गई है वृद्धि मध्य रात्रि से लागू हो चुकी है। इसके बाद अब सीएनजी का खुदरा मूल्य 84 रुपए प्रति किलोग्राम से 86 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

किसे प्रभावित करेगी संशोधित दर

सीएनजी की कीमत में हुई इस वृद्धि का असर सबसे ज्यादा निजी वाहन चालकों, ऑटो रिक्शा, टैक्सी और व्यावसायिक वाहनों पर पड़ेगा। कंपनी की ओर से जारी की गई सूचना में सभी डीलरों को संशोधित दरों की जानकारी देने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस तरह से एक बार फिर आम जनता की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है।

क्यों बढ़ाई है कीमतें

सीएनजी की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर जो जानकारी सामने आई है। उसके मुताबिक इनपुट कॉस्ट में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से वैश्विक स्तर पर गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसी आयात खर्च की भरपाई करने के लिए कीमतों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। इस वृद्धि के बाद ऑटो और टैक्सी चालाकों की ओर से न्यूनतम किराए में 1 रुपए की वृद्धि करने की मांग परिवहन विभाग द्वारा की जा रही है।

लगातार बढ़ रही है कीमत

यह पहली बार नहीं है जब सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया गया है। मई के महीने में चौथी बार सीएनजी के रेट बढ़ाए गए हैं। सबसे पहले 14 मई को गैस वितरण कंपनी वृद्धि की थी। इसके बाद सीएनजी की कीमत 82 रुपए से 84 रुपए प्रति किलो हो गई थी। वहीं दिल्ली और आसपास के इलाकों में 15 मई को 2 रुपए, 17 मई को 1 रुपए, 23 मई को 1 रुपए और 26 मई को 2 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है।

इस तरह से केवल 11 दिनों में दिल्ली में सीएनजी की कीमत 77.09 से 83.09 पर पहुंच गई है। गाजियाबाद और नोएडा जैसी जगहों पर ये कीमत 91.70 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed