Sat. May 30th, 2026

GT vs RCB के बीच खेला जाएगा IPL 2026 का फाइनल मुकाबला, यहां जानिए क्लोजिंग सेरेमनी, वेन्यू और टाइमिंग के बारे में पूरी जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का खिताबी मुकाबला रविवार, 31 मई को खेला जाएगा। इस मोस्ट अवेटेड फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस मैच को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। वहीं, गुजरात टाइटंस ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को मात देकर खिताबी भिड़ंत का रास्ता तय किया। गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स द्वारा दिए गए 215 रनों के विशाल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। टीम के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 167 रनों की शानदार साझेदारी की। गुजरात टाइटंस ने 8 गेंदें शेष रहते यह लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज की।

वहीं इस खिताबी मुकाबले से पहले एक भव्य समापन समारोह का आयोजन होगा। इंडियन प्रीमियर लीग का यह निर्णायक मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले इस मैच का आयोजन बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था, लेकिन टिकट पास से जुड़े विवाद के चलते बीसीसीआई ने वेन्यू में बदलाव किया।

शाम 6 बजे से शुरू हो सकता है समापन समारोह

आईपीएल 2026 में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया गया था, लेकिन समापन समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। कई कलाकार फाइनल के आयोजन स्थल पर अपनी प्रस्तुतियों का पूर्वाभ्यास कर रहे हैं। इस कारण, फाइनल मैच की टाइमिंग में बदलाव की संभावना भी जताई जा रही है। मैच के समय की बात करें तो, समापन समारोह शाम 6 बजे से शुरू हो सकता है। रजत पाटीदार और शुभमन गिल टॉस के लिए शाम 6 बजकर 55 मिनट पर आएंगे। टॉस ठीक 7 बजे होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच यह निर्णायक मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

तीसरी बार फाइनल में पहुंची GT

अंक तालिका में गुजरात टाइटंस पहले और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे स्थान पर रही थी। इसी वजह से गुजरात को फाइनल में पहुंचने के दो अवसर मिले थे। गुजरात टाइटंस का यह इंडियन प्रीमियर लीग में पांचवां सीजन है, और टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस, दोनों ने अब तक एक-एक खिताब अपने नाम किया है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। मोबाइल और लैपटॉप पर दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट के माध्यम से मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed