Thu. Jun 11th, 2026

18 जून को 23वीं किस्त जारी होगी या नहीं? क्यों हो रही है इस तारीख की चर्चा, आइए जानते हैं पूरी सच्चाई

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है।

मार्च 2026 में  पीएम नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 22वीं किस्त के लिए ₹18,640 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की थी और अब किसानों को अगली किस्त का इंतजार है। हालांकि सोशल मीडिया पर चर्चा है कि 23वीं किस्त 18 जून को जारी हो सकती है। आइए जानते हैं कि इस तारीख को लेकर आखिर सच क्या है और उसको लेकर क्या चर्चा हो रही है….

18 जून की क्यों हो रही है चर्चा, आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह

दरअसल, ​सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 18 जून 2026 को पीएम किसान योजना की अगली किस्त आने की चर्चाएं जोरों पर चल हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार या कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से अभी तक अगली किस्त जारी करने की कोई भी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। असल में ​इस तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर कयास इसलिए लगाए भी जा रहे हैं क्योंकि दो साल पहले यानी साल 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त 18 जून को ही जारी की थी, इसी पुराने रिकॉर्ड को आधार बनाकर माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इस बार भी 18 जून को अगली किस्ते की राशि जारी कर सकती है, हालांकि, सरकार ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि 23वीं किस्त किस दिन जारी होगी।

क्या कहता है पीएम किसान योजना का नियम

प्रधानमंत्री किसान योजना के नियम के अनुसार, हर वर्ष योजना की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी की जाती है। वहीं दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच आती है। इस तय पैटर्न और चार महीने के चक्र को देखें तो अगली किस्त जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई 2026 के शुरुआती दिनों में जारी होने की संभावना है।

​किसानों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपुष्ट या भ्रामक संदेश पर भरोसा करने के बजाय योजना और किस्त से जुड़ी सभी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर नजर बनाएं रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। किसान अपनी पात्रता PM Kisan वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर Know Your Status (KYS) विकल्प के जरिए, या Kisan eMitra चैटबॉट की मदद से जांच सकते हैं।

अगली किस्त चाहिए तो जल्द पूरे कर लें ये काम

अगर आप चाहते हैं कि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में आए, तो सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार कुछ चीजें पहले से जांच लें:

  • केंद्र सरकार ने योजना का लाभ ले रहे सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC करवाना अनिवार्य कर दिया है। केवाईसी ना कराने पर अगली किस्त रुक सकती है। पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर ओटीपी के जरिए या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर e-KYC करवा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से PM-Kisan App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  •  बैंक खाता आधार से लिंक होने के साथ-साथ एनपीसीआई (NPCI) से सीडेड होना चाहिए। भूमि दस्तावेजों का पोर्टल पर अपडेट होना जरूरी है।
  • ​ कुछ राज्यों में नए नियमों के तहत डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के जरिए ‘फार्मर आईडी’ अनिवार्य है, इसलिए अपना स्टेटस पोर्टल पर चेक करते रहें।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब farmer corner पर क्लिक करें।फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
    इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed