CM सम्राट चौधरी ने लालू यादव को दी जन्मदिन की बधाई, बेटी रोहिणी आचार्य का भावुक पोस्ट हुआ वायरल, पढ़ें खबर
आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं है। दरअसल पटना स्थित राबड़ी आवास पर भी जन्मदिन को लेकर उत्साह देखने को मिला है जहां कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने नेता को बधाई दी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी लालू यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रहीं है।
दरअसल जन्मदिन के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी लालू यादव को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की है।
रोहिणी आचार्य का खास संदेश
वहीं लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लालू यादव के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि उनके जीवन में पिता का स्थान कोई नहीं ले सकता। रोहिणी ने कहा कि उनके पिता ने हर कठिन समय में उनका साथ दिया और हमेशा उनका हौसला बढ़ाया है।
दरअसल अपने संदेश में उन्होंने पिता के प्यार, त्याग और आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया है। रोहिणी ने ईश्वर से लालू यादव के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना भी की है। उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया। जन्मदिन के मौके पर परिवार की ओर से आए इस संदेश को बड़ी संख्या में लोगों ने पसंद किया और शुभकामनाएं दीं।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी शुभकामनाएं दीं
इसके आलावा लालू यादव के जन्मदिन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके अलावा आरजेडी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं है।
