Wed. Jul 29th, 2026

आज शाम 4 बजे जारी होंगे हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा के नतीजे, छात्र ऐसे कर सकेंगे चेक

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) द्वितीय परीक्षा वर्ष-2026 का परीक्षा के नतीजे शुक्रवार ( 12 जून 2026) को घोषित किया जाएगा। यह परिणाम शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।

जो छात्र मुख्य परीक्षा में असफल रहे थे, अनुपस्थित थे या अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे, वे छात्र स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से नतीजों की जांच करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे। ओरिजिनल मार्कशीट बोर्ड द्वारा  स्कूल भेजी जाएगी।  परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र अब आगे कॉलेजों में उच्च शिक्षा या स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र माने जाएंगे। मूल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट आने वाले दिनों में संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।

बता दें कि एमपी बोर्ड में कक्षा 10वीं में छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर लाने अनिवार्य है। अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो विद्यार्थी फेल माना जाएगा।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं की ‘द्वितीय परीक्षा’ या पूरक परीक्षा 7 से 19 मई 2026 और कक्षा 12वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं 7 से 26 मई तक आयोजित की गई थी। सभी विषयों की परीक्षा केवल एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी और प्रदेश भर में 624 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

मार्कशीट पर दर्ज रहेंगी ये जानकारियां

छात्रों की ऑनलाइन मार्कशीट में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे-

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा का प्रकार
  • परीक्षा में शामिल विषय
  • प्राप्त अंक
  • क्वालिफाइंग स्टेटस/रिजल्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed