Fri. Jun 12th, 2026

सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली 90 पदों पर भर्ती, 10 जुलाई तक करें आवेदन, जानें फीस और चयन प्रक्रिया

सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी ने विभिन्न पदों पर भर्ती (CSU Recruitment 2026) निकाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति विश्वविद्यालय के तीन अलग-अलग कैंपस में होगी- वेदव्यास (हिमाचल प्रदेश), श्री रघुनाथ कीर्ति (उत्तराखंड) और एकलव्य (त्रिपुरा) शुरू हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया 10 जून से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://curec.samarth.ac.in/ या http://www.sanskrit.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 90 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। एसोसिएट प्रोफेसर लेवल 13ए के लिए कुल 23 पद खाली हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य अकादेमी पोस्ट के लिए 67 पद खाली हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए “द रजिस्टार, केंद्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी, 56-57 इंस्टीट्यूशनल एरिया, जनकपुरी, नई दिल्ली 110058” पर ऑनलाइन एप्लीकेशन बंद होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर भेजना होगा।

कितनी है फीस?

लेवल 10 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/महिला/PwBD/ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। लेवल 13ए पदों के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये है। एससी/एसटी/महिला/PwBD/ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 1000 रुपये फीस भुगतान करना करना होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। संबंधी विषय में मास्टर/पीएचडी होल्डर आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है की योग्यताएं और अन्य पात्रता मानदंड यूजीसी, भारत सरकार, एनसीटीई, एनसीआईएसएम या अन्य संबंधित बॉडीज के नियमों और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के एक्शन, कानून ऑर्डिनेंस के आधार पर निर्धारित की जाएगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल होंगे। आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर और लेवल 10 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें OMR-आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं रिसर्च एप्टीट्यूड और राइटिंग स्किल के लिए डिस्क्रिप्टिव टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएट प्रोफेसर के लिए कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। लेवल-10 और लेवल 13ए पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन और फेस-टू-फेस इंटरव्यू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *