Tue. Jun 16th, 2026

अवैध कालोनी पर चली निगम की जेसीबी

सीवर लाइन, सडक, खंभों को हटाया
ग्वालियर  ग्रामीण विधानसभा में अवैध कॉलोनी पर नगर निगम की भवन शाखा द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर निगम वार्ड 63 के  ग्राम गंगा पुर , पुरानी छावनी के सर्वे क्रमांक 477 कुल रकवा 1.045 हेक्टेयर पर काटी जा रही अवैध कालोनी के लिए बनाई गई सडक, सीवर लाइन, खंभों आदि को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। साथ ही कॉलोनाइजर को विकास अनुज्ञा लेने हेतु निर्देशित किया गया। कॉलोनी सेल प्रभारी राकेश कश्यप ने बताया कि निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त टी प्रतीक राव के निर्देशानुसार अवैध कालोनियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नगर निगम के भवन अधिकारी राजू गोयल, भवन निरीक्षक श्रीमती शिल्पा दिनकर, मदाखलत अमला एवं पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान संबंधित कॉलोनाइजर द्वारा विवाद उत्पन्न करने की स्थिति निर्मित की गई परंतु पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई सम्पन्न की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed