Tue. Jun 16th, 2026

वैभव सूर्यवंशी मुश्किल में, करियर पर लग सकता है बड़ा दाग

नई दिल्ली क्रिकेट खेल खबर  श्रीलंका के विरुद्ध भारत के मैच में वह सब कुछ हुआ जो नहीं होना था। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में बल्ले से तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच 15 जून (सोमवार) को दांबुला में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले में 15 वर्षीय बल्लेबाज का गुस्सा मैदान पर फूट पड़ा. सुपर ओवर में मिली हार के बाद वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।

आने वाली सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।हालांकि अभी तक कोई फैसला नहीं आया है, लेकिन उनके ऊपर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। जब वह आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रहे हैं. वैभव के आयरलैंड दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू करने की संभावना है, लेकिन इस विवाद ने उनकी शानदार क्रिकेटिंग उपलब्धियों के बीच एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। जिस तरह से पूरा घटनाक्रम हुआ है वह साफ दर्शाता है कि वैभव सूर्यवंशी अपरिपक्व हैं, बल्ले से जरूर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनके व्यवहार में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो मापदंड होने चाहिए उसकी कमी है।

इंडिया-ए vs श्रीलंका-ए मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और नतीजा सुपर ओवर में निकला. श्रीलंका-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर ओवर में 16 रन बना। यानी इंडिया-ए को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे, लेकिन टीम सिर्फ 9 रन ही बना सकी. वैभव सूर्यवंशी ने सुपर ओवर में सिर्फ तीन गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 6 रन बनाए, लेकिन वो इंडिया-ए को जीत नहीं दिला सके। जीत के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान पर जश्न मनाने लगे, जबकि भारतीय खिलाड़ी निराश नजर आए. इसी दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कुछ कहा-सुनी हुई। श्रीलंका-ए के तेज गेंदबाज कुगाथास मथुलन की किसी टिप्पणी के बाद वैभव सूर्यवंशी का पारा चढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed