NEET UG 2026 की तैयारियों की CM यादव ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
21 जून को देशभर में नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन किया जाने वाला है। इसे लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।
बता दें कि प्रदेश के 30 जिलों में बनाए गए 283 सेंटर में इस परीक्षा का आयोजन किया जाने वाला है। यह संचालन पारदर्शी और सुचारू रूप से हो इसके लिए अधिकारियों को सुरक्षा निगरानी और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री यादव ने दिये निर्देश
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग केसरिया ठीक है समीक्षा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परीक्षा का सुव्यवस्थित संचालन करवाने की बात कही है। सीएम ने कहा की परीक्षा केदो के आसपास यातायात का सुधारो संचालन होता रहे इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों को सकारात्मक तरीके से और संभव सहयोग प्रदान किया जाए। इसी के साथ प्रदेश के सभी केंद्रों में परीक्षार्थियों के लिए पेयजल और शौचालय सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है।
सोशल मीडिया पर पैनी नजर
मुख्यमंत्री ने जिला स्तर पर सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। ऐसा इसलिए किया गया ताकि किसी भी तरह की अफवाह फैलने की स्थिति में तत्काल सही स्थिति से लोगों को अवगत कराया जा सके। कई बार सोशल मीडिया पर परीक्षा के संबंध में भ्रामक जानकारी फैलाई जाती है जिससे अभ्यर्थियों और अभिभावकों में गलतफहमी पैदा होती है।
