Fri. Jun 26th, 2026

रिश्तों पर सामंथा का बयान वायरल, फैंस ने जोड़ा शोभिता से कनेक्शन

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म मा इन्ति बंगारम की सक्सेस को एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है और हैदराबाद में इसे लेकर एक इवेंट भी आयोजित किया गया। इस इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जो चर्चा में आ गया है।

बता दें कि इवेंट के दौरान एक्ट्रेस में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासा किया है, जिसके बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने बातचीत के दौरान कुछ ऐसा बोल दिया है जिसके बाद लोगों को लग रहा है कि उन्होंने अपने एक्स हस्बैंड नागा चैतन्य की पत्नी शोभिता धुलीपाला पर तंज कसा है।

सामंथा ने क्या कहा

अपनी बातचीत के दौरान सामंथा ने सीधे तौर पर शोभिता का नाम नहीं लिया। लेकिन वह रिश्तों के बारे में बात करते हुए यह बताती नजर आईं कि महिलाओं को यह क्यों नहीं मानना चाहिए कि उनका पार्टनर उन्हें कंप्लीट करता है। एक्ट्रेस ने कहा करियर और रिश्ते आपके हाथ में हैं। लेकिन कभी-कभी रिश्ते मुश्किल हो जाते हैं और वह हमेशा आपके कंट्रोल में नहीं होते। रिश्ते निभाने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है इसलिए मैंने यह समझा है कि एक महिला के तौर पर आपको खुद पर भरोसा होना चाहिए और एक इंसान के तौर पर खुद को पूरा महसूस करना चाहिए। एक्ट्रेस ने आगे कहा एक समय पर आपको सही इंसान मिल ही जाएगा लेकिन अगर आप खुद को पूरा करने के लिए किसी और को ढूंढते हैं या किसी ऐसे इंसान का इंतजार करते हैं जो आपको पूरा करे तो बात नहीं बनेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि दूसरी तरफ उम्मीदें बढ़ जाएगी और यह सही नहीं है।

शोभिता पर था निशाना?

सामंथा का यह बयान सामने आने के बाद फैंस को ऐसा लग रहा है कि वह शोभिता पर तंज कस रही थी। बता दें कि 2024 में अपनी शादी के वीडियो में शोभिता ने यह कहा था कि मेरा मानना है कि इंसान अधूरा होता है और कोई आकर उस कमी को पूरा करता है। क्योंकि मुझे लगता है कि हम अपने आप में पूरे हैं फिर भी उनकी गैर मौजूदगी में मैं पूरी नहीं हो पाऊंगी।

सामंथा और नागा का रिश्ता

बता दें शोभिता धुलिपाला ने नागा चैतन्य से शादी की है जो पहले सामंथा के पति थे। 2017 में इन दोनों ने शादी की थी और अक्टूबर 2021 में अलग हो गए थे। इसके बाद दिसंबर 2025 में सामंथा ने फिल्ममेकर राज निदिमोरू से कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र स्थित लिंग भैरवी मंदिर में भूत शुद्धि विवाह किया था। इन दिनों एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और कपल अपने पहले बच्चे के आने का इंतजार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed