Fri. Jun 26th, 2026

NCERT सिलेबस में मनुस्मृति का श्लोक कक्षा 9 की नई किताब में शामिल हुआ अध्याय, वैदिक काल में महिलाओं की भूमिका का उल्लेख

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में इस बार मनुस्मृति के एक प्रसिद्ध श्लोक को शामिल किया गया है। इस मुद्दे ने शिक्षा और सामाजिक विमर्श के क्षेत्र में नई बहस छेड़ दी है। पुस्तक में इस श्लोक का उल्लेख वैदिक काल में महिलाओं के सम्मान और सामाजिक भूमिका को समझाने के संदर्भ में किया गया है।

इस अध्याय में बताया गया है कि वैदिक काल को अक्सर ऐसी अवधि के रूप में वर्णित किया जाता है जिसमें महिलाओं को समाज में उच्च और सम्मानजनक स्थान प्राप्त था। महिलाएं विद्वतापूर्ण शिक्षा प्राप्त करती थीं, पुरुषों के साथ कुछ अनुष्ठानों में भाग लेती थीं और सार्वजनिक सभाओं में शामिल होती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed