Sat. Jun 27th, 2026

राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल, रामलला के किए दर्शन, बोले- भगवान दोषियों को दें कठोर दंड

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को छठवे दिन प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र और युवाओं की मौजूदगी रही। धरने को समर्थन देने के लिए शिक्षक भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। सीजेपी अब प्रदर्शन के अगले पड़ाव में कदम रखने जा रही है। जिसका ऐलान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कर दिया है।

अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक राष्ट्रव्यापी अभियान ‘प्रधान गो बैक’ शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने सभी छात्र, अभिभावक, शिक्षक, किसान संगठनों और सिविल सोसाइटी के सदस्योंं से अपील की है कि वे रविवार, 28 जून को जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में हमारे साथ आएं और धर्मेंद्र के इस्तीफे की मांग करें।

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। इस संवेदनशील प्रकरण पर विभिन्न दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। विपक्षी दल इस मामले को लेकर भाजपा सरकार को घेर रहे हैं। एक तरफ जहां राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सियासी पारा हाई है तो वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल अयोध्या पहुंच गए। जहां उन्होंने राम मंदिर में दर्शन कर पूजन किया।

बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच केजरीवाल का अयोध्या दौरा चौंकाने वाला है। हालांकि उन्होंने कुछ दिन पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल ने कहा कि हमने आज श्री राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए और भगवान से प्रार्थना की। साथ ही चढ़ावा ​चोरी विवाद पर भी प्रति​क्रिया दी।

चढ़ावा चोरी विवाद में क्या बोले केजरीवाल?

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के बाद AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार के खिलाफ तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी भगवान श्रीराम के मंदिर से चढ़ावा चोरी का महापाप किया है, भगवान श्रीराम उन्हें कठोर से कठोर दंड दें। राम भक्तों में बहुत गुस्सा है, और उनके मन में कई सवाल उठ रहे हैं। इस दौरान केजरीवाल ने मीडिया कर्मियों से भी राम मंदिर दर्शन के लिए साथ चलने का अनुरोध किया। वहीं दर्शन करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने साधु संतों से भी मुलाकात की।

राम मंदिर दान चोरी मामले में कार्रवाई

बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राज्य सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपने के बाद FIR की बड़ी कार्रवाई हुई है। गुरुवार को इस पूर मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। FIR में गबन, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

इतना ही नहीं शुक्रवार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दिया है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में ये सबसे बड़ा कदम है। हालांकि अभी तक चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम FIR में नहीं है ऐसे में इस्तीफा देने के बाद इन पर जांच की आंच बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed