Wed. Jul 1st, 2026

RBI का बड़ा एक्शन, जून में 19 बैंकों पर ठोका जुर्माना, एक पर लगा प्रतिबंध, इस बैंक का लाइसेंस रद्द

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून में कई बैंकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 19 बैंकों पर जुर्माना लगाया गया है, इसमें केनरा बैंक भी शामिल हैं। एक बैंक पर प्रतिबंध भी लगाया गया है, जो 6 महीने तक लागू रहेगा। वहीं एक बैंक का लाइसेंस भी आरबीआई ने रद्द कर दिया है। इसे कारोबार जारी रखने से रोका गया है। सेंट्रल बैंक ने कार्रवाई की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.rbi.org.in  पर दी है।

आरबीआई ने श्री महालक्ष्मी अर्बन को-ऑपरेटिव क्रेडिट बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है। 18 जून से बैंकिंग व्यवसाय बंद करने का आदेश दिया गया है। इस बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं न होने पर लाइसेंस कैंसिल किया गया है। इसकी वित्तीय इतनी खराब थि कि यह अपने सभी जमाकर्ताओं को पूरी राशि का भुगतान भी नहीं कर सकता।

इन बैंक पर लगा प्रतिबंध 

मोगावीर को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (बॉम्बे) को 12 जून से बैंकिंग व्यवसाय बंद करने का आदेश आरबीआई ने दिया है, जो 6 महीने तक प्रभावी होगा। यह कदम बैंक की तरलता स्थिति को देखते हुए उठाया है। 6 महीने तक इसकी समीक्षा की जाएगी। सेंट्रल बैंक ने स्पष्ट किया है कि बैंक का लाइसेंस रद्द नहीं किया गया है। ग्राहकों को खाते से एक लाख रुपये तक कैश निकालने की अनुमति दी गई है।

ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?

बैंक का लाइसेंस रद्द होने या प्रतिबंध लगने का असर ग्राहकों पर भी पड़ेगा। हालांकि खाताधारकों के लिए सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक जमाकर्ता अपनी जमा राशि पर DICGC से 5 लाख रुपये तक की जमा बीमा दावा राशि प्राप्त करने का हकदार होगा।

इन बैंकों पर जुर्माना 

  1. केनरा बैंक
  2. हिंगणघाट में स्थित वर्धा जिला आशीर्वाद महिला नगरी सहकारी बैंक मर्यादित, महाराष्ट्र
  3. द नासिक रोड देवलाली व्यापारी सहकारी बैंक लिमिटेड
  4. नंदुरबार में स्थित नवापुर मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, महाराष्ट्र
  5. सर्वोदय कमर्शियल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, गुजरात
  6. चित्रदुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक लिमिटेड, कर्नाटक
  7. नबापल्ली को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, पश्चिम बंगाल
  8. द मॉडर्न को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड, चालीसगाँव, महाराष्ट्र
  9. द लालगुड़ी को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड, तमिलनाडु
  10. हुतात्मा सहकारी बैंक लिमिटेड, महाराष्ट्र
  11. शिमोगा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड, कर्नाटक
  12. सुल्तानपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, यूपी
  13. चित्तूर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड, आंध्र प्रदेश
  14. श्री भारती को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड, हैदराबाद
  15. द चिकमगलूर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड, कर्नाटक
  16. द सिटीजंस अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, जालंधर, पंजाब
  17. महिला को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, बेंगलुरू
  18. अमरावती मर्चेंट्स सहकारी बैंक लिमिटेड, महाराष्ट्र
  19. द करनाल सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, हरियाणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed