कोटा में किसान ने सुसाइड किया घर से घूमने निकला, बाड़े में जाकर फांसी लगाई, 15 साल से मानसिक बीमार बताया
कोटा के दीगोद थाना इलाके मे एक किसान ने सुसाइड कर लिया। घर से 200 मीटर दूर बाड़े मे जाकर फांसी लगा ली। पता लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। किशनलाल (49) निमोदा हरिजी गांव का रहने वाला था। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए हैं। परिजनों ने 15 साल से मानसिक तनाव में होने की बात बताई है।
दीगोद थाना ASI शंकर लाल ने बताया कि मृतक के बड़े भाई सीताराम ने बताया कि किशन लाल दोनों बेटे जयपुर रहते है। गांव के घर में पति पत्नी रहते है किशन पिछले 15 साल से मानसिक बीमारी से पीड़ित था। जिसका इलाज चल रहा था। किशन आज सुबह साढ़े 5 बजे घर से टहलने निकला था। एक घंटे बाद गांव के किसी व्यक्ति ने किशन के बाड़े मे फांसी पर लटके होने की बात बताई। सूचना पर मौके पर गए। देखा तो किशन, बाड़े मे चद्दर की एंगल से गमछे से फांसी पर लटका हुआ था। उसे नीचे उतारकर तुरंत हॉस्पिटल लाए। शंकर लाल ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया
