गुरुवार को सोने की कीमतों में आई तेजी, जानें 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों और स्थानीय स्तर पर ज्वैलर्स की बढ़ती मांग के बाद आज भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने-चांदी की कीमतों में शानदार तेजी दर्ज की गई है। 2 जुलाई 2026 दोनों कीमती धातुओं के भाव नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।
गुरुवार को 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव बढ़कर लगभग 1,43,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 1,31,550 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोने का भाव बाजार में करीब 1,07,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। औद्योगिक मांग में अचानक आई मजबूती के बाद शुद्ध चांदी का भाव 2,25,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
देश के प्रमुख बाजारों में चांदी की खुदरा कीमतें 2,31,500 से लेकर 2,40,000 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर के आसपास बनी हुई हैं। ध्यान रहे इन भावों में जीएसटी (GST), टीसीएस (TCS) और स्थानीय मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं हैं, इसलिए आपके शहर में आभूषण खरीदने के अंतिम दाम थोड़े अलग हो सकते हैं।
अमेरिकी डॉलर इंडेक्स की मजबूती, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से हो रहे बदलाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के नए चेयरमैन के 2 फीसदी महंगाई वाले बयान ने भी कीमतों को प्रभावित किया है। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना $4,056.40 प्रति औन्स और चांदी 59.130 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी सीमित दायरे में बना हुआ है।
पश्चिमी एशिया (अमेरिका और ईरान के बीच) में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव में नरमी के संकेत मिल रहे हैं। कतर में चल रही बातचीत के सकारात्मक रुख के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर लगाम लगी है। ब्रेंट क्रूड टूटकर करीब 71 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड गिरकर 68 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। हालांकि तनाव कम होने के बावजूद डॉलर इंडेक्स में आ रही मजबूती सोने पर दबाव बना रही है। चुंकी डॉलर मजबूत होने से वैश्विक स्तर पर अन्य देशों की मुद्राओं के लिए सोना-चांदी खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे इनकी मांग और कीमतों पर दबाव पड़ता है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयानों और हाल ही में आए आर्थिक आंकड़ों से संकेत से ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे रहने की आशंका है, ऐसे में निवेशक सर्तक हैं। आगामी नीतिगत बदलावों को देखते हुए कमोडिटी बाजार में नया निवेश करने की रणनीति बना रहे हैं। जानकारों का मानना है कि फेडरल रिजर्व से जुड़ी नीतियों आने वाले दिनों में सराफा बाजार की अगली दिशा तय करेंगे, तब तक बाजार में इसी तरह की उठापटक जारी रहने की उम्मीद है।
यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
