8 जुलाई तक जारी रहेगा वर्षा का दौर, आज 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 शहरों में मेघगर्जन-वज्रपात और तेज हवा
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों में भी आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। फिलहाल चक्रवाती परिसंचरण, पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ के असर से 8-9 जुलाई तक प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
गुरुवार को प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 2 दर्जन से ज्यादा शहरों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश व बिजली गिर सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 जुलाई तक गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है । अधिकतम तापमान में 7 से 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की भी संभावना है।
गुरुवार को इन जिलों में अलर्ट जारी
भारी वर्षा: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रवि दास नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।
झोंकेदार हवा (40 से 50 किमी/घंटा): बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।
मेघगर्जन एवं वज्रपात ऑरेंज अलर्ट: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।
मेघगर्जन एवं वज्रपात येलो अलर्ट: आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, संभल, बदायूँ।
यूपी में अबतक कितनी हुई वर्षा
- पूर्वी उत्तर प्रदेश: वास्तविक वर्षा 48.8 मिमी (सामान्य 113.9 मिमी से 57% कम)।
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश: वास्तविक वर्षा 51.7 मिमी (सामान्य 83.8 मिमी से 38% कम)।
- संपूर्ण प्रदेश: औसत वर्षा सामान्य से 51% कम दर्ज की गई है।
- सामान्य से अधिक वर्षा: बुलंदशहर, एटा, संभल।
- सामान्य वर्षा: गोंडा, आगरा, हाथरस, ललितपुर, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर।
- सामान्य से कम वर्षा: अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, और वाराणसी सहित 32 जिले।
- अत्यधिक कम वर्षा: अंबेडकरनगर, अमेठी, बरेली, गाजियाबाद, और सहारनपुर सहित 33 जिले।
