Mon. Jul 6th, 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क मुख्यमंत्री आज करेंगे भूमि पूजन- शिलान्यास, औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आज (6 जुलाई 2026) सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क’ का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इस भव्य आयोजन में देश-प्रदेश के 200 से अधिक दिग्गज उद्योगपति और निवेशक शामिल होंगे, जिससे राज्य में निवेश, बुनियादी ढांचे के विस्तार और रोजगार सृजन को भारी गति मिलेगी।

इसका उद्देश्य प्रदेश को देश का अग्रणी औद्योगिक एवं निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिये औद्योगिक अधोसंरचना के विस्तार, निवेश-अनुकूल वातावरण के निर्माण और रोजगार सृजन को गति देना है। राष्ट्रवादी चिंतक और भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम प्रदेश के औद्योगिक विकास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

सतगढ़ी में विकसित हो रहा यह स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क कोलार क्षेत्र के विकास की दिशा भी बदलेगा। अब तक मुख्य रूप से आवासीय क्षेत्र के रूप में विकसित कोलार आने वाले समय में निवेश, उद्योग और रोजगार का नया केंद्र बनेगा। यह परियोजना भोपाल को मध्य भारत के प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रमुख विशेषताएं 

  • लगभग 173 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा।
  • यह परियोजना ‘वर्क-लिव-ग्रो’ मॉडल पर आधारित होगी।
  • नए निवेश के अवसर सृजित होंगे। परियोजना से 15 हजार से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है।
  • परियोजना की एक विशेष उपलब्धि यहां विकसित किया जाने वाला विश्वस्तरीय कन्वेंशन एवं एग्जिबिशन सेंटर होगा।
  • यह परिसर 25 एकड़ का 10 हजार से अधिक लोगों की क्षमता वाला होगा, जहां राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के निवेशक सम्मेलन, औद्योगिक प्रदर्शनियां, व्यापारिक आयोजन और वैश्विक व्यवसायिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।
  • पार्क भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार का नया आधार बनेगा।
  • परियोजना में आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना, उत्कृष्ट सड़क एवं परिवहन संपर्क, IT एवं AI आधारित सुविधाएं, लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग कॉम्प्लेक्स तथा भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।
  • पार्क में उच्च मूल्य विनिर्माण, गारमेंट, टॉयज, IT, AI, लॉजिस्टिक्स तथा उभरती तकनीकों से जुड़े उद्योगों को स्थापित करने की परिकल्पना की गई है।
  • सतगढ़ी क्षेत्र राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, कोलार रोड तथा प्रस्तावित वेस्टर्न बायपास से संपर्क के कारण निवेशकों के लिए औद्योगिक गंतव्य के रूप में विकसित होगा।
  • एससीएडीए आधारित जल प्रबंधन प्रणाली, जल एवं सीवेज शोधन संयंत्र, ऑटोमेटेड एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था तथा अत्याधुनिक यूटिलिटी कॉरिडोर जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed