Mon. Jul 6th, 2026

नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, FIFA में ब्राजील की हार के बाद लिया फैसला

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने अपने फैंस को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया है, जिससे अनगिनत फुटबॉल प्रेमियों के बीच निराशा छा गई।

नेमार ने ये फैसला फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील होने के बाद लिया है। राउंड ऑफ 16 के महामुकाबले में नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से शिकस्त दी। इसके कुछ देर बाद फुटबॉलर ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में ना खेलने का फैसला सुनाया।

मैं थक चुका हूं नेमार

ब्राजील और नॉर्वे के मैच की आखिरी सीटी बजने के बाद ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। इसके कुछ देर बाद नेमार ने अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने कहा मैंने बहुत कोशिश की लेकिन मैं थक चुका हूं। थक चुका हूं और मैंने मेटलाइफ स्टेडियम से ही शुरुआत की थी और यहीं अपने अंतरराष्ट्रीय सफर को खत्म कर रहा हूं।

आखिरी मैच में शानदार गोल

नॉर्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में नेमार शुरुआती प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे। वह दाएं पैर की पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं। इसके बाद भी मैदान पर उतरे और अंतिम मिनट में पेनल्टी पर गोल भी किया। हालांकि, उनकी ये कोशिश ब्राजील को हार से नहीं बचा पाई। पूरे टूर्नामेंट में वह फिटनेस समस्याओं से जूझते रहे और पांच मुकाबले में से सिर्फ दो ही खेल सके। स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में भी उन्होंने केवल 15 मिनट मैदान पर खेला। हाल ही के साल में लगातार चोट से प्रभावित होने की वजह से वह पहले जैसा प्रभाव नहीं छोड़ सके। उनके संन्यास के साथ ही ब्राज़ील फुटबॉल के यादगार दौर का समापन भी हो गया है। अब सभी की नजर नई पीढ़ी के खिलाड़ियों पर है।

कैसा रहा नेमार का करियर

फुटबॉलर के करियर की बात करें तो उन्होंने 2010 में सीनियर टीम में डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने 129 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें 80 शानदार गोल दागे। वो ब्राजील मेंस फुटबॉल में ऑल टाइम लीडिंग गोल स्कोरर हैं। अपने इंटरनेशनल सफर के दौरान उन्होंने कुछ बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की। इसमें रियो 2016 ओलंपिक में ब्राजील को गोल्ड दिलाने से लेकर 2013 में फीफा फेडरेशन कप जीतने और लंदन गेम्स में सिल्वर जितना शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed