Tue. Jul 7th, 2026

611 पदों पर भर्ती, तिथि बढ़ी, अब 14 जुलाई तक कर सकते हैं अप्लाई, सैलरी 1.42 लाख तक, जानें डिटेल्स

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने तकनीकी और विशिष्ट योग्यता वाले स्नातक युवाओं के लिए कुल 611 पदों पर बंपर भर्ती (JTGLCCE 2026) निकाली है, जिसकी आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 14 जुलाई 2026 कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित के गई थी, जिसे बढ़ाकर 3 जुलाई किया गया था और अब इसे 14 जुलाई कर दिया गया।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर तय तिथि तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान करने और फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद, यदि आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए 20 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी।

संस्था का नाम: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग

परीक्षा का नाम: झारखंड तकनीकी या विशिष्ट योग्यता धारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JTGLCCE) 2026

कुल पद: 611

पदों का विवरण

  • ​ब्लॉक स्टैटिस्टिकल सुपरवाइजर (ब्लॉक सांख्यिकी पर्यवेक्षक) के लिए 228
  • ऑडिटर (अंककेक्षक) के लिए 145 पद
  • फिशरी एक्सटेंशन सुपरवाइजर (मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक) के लिए 78 पद
  • डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के लिए 72 पद
  • इंस्पेक्टर (वेक्टर जनित रोग नियंत्रण) के लिए 42 पद
  • अन्य पद असिस्टेंट एंटोमोलॉजिस्ट, लैबोरेटरी असिस्टेंट और जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए

​शैक्षणिक योग्यता :संबंधित विषय या स्ट्रीम में ग्रेजुएशन (स्नातक) या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। चूंकि यह एक तकनीकी और विशिष्ट भर्ती है, इसलिए अलग-अलग पदों के लिए सांख्यिकी, गणित, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, कृषि या डेयरी जैसी विशिष्ट विषय योग्यताएं मांगी गई हैं।

  • ब्लॉक स्टैटिस्टिकल सुपरवाइजर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।
  • ऑडिटर: गणित, अर्थशास्त्र, वाणिज्य या सांख्यिकी विषय में स्नातक।
  • डेयरी टेक्निकल ऑफिसर: डेयरी तकनीक में स्नातक।
  • लेबोरेटरी असिस्टेंट: संबंधित विषय में ऑनर्स के साथ बीएससी।
  • फिशरी एक्सटेंशन सुपरवाइजर: बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस की डिग्री।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। हालांकि, राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों, ओबीसी (पुरुष-महिला) और एससी-एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये, जबकि झारखंड के एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

​चयन प्रक्रिया: चयन प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) पर आधारित होगी। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी जिसमें वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे चरण में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसमें तीन पेपर (भाषा ज्ञान, क्षेत्रीय या जनजातीय भाषा और तकनीकी विषय और सामान्य ज्ञान) होंगे। तीसरे चरण में मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) के लिए बुलाया जाएगा।

सैलरी: पे-मैट्रिक्स लेवल-5 से लेवल-7 के तहत 29,200 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), यात्रा भत्ता (TA), मेडिकल सुविधा और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *