Thu. Jul 9th, 2026

आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा सीरीज का चौथा T20 मुकाबला, भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, क्या ब्रिस्टल में होगी वापसी

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। दरअसल भारतीय समय के अनुसार मैच रात 10 बजे शुरू होगा। पहला मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था, जबकि दूसरे और तीसरे मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब भारत के लिए यह मुकाबला जीतना जरूरी हो गया है, क्योंकि हार मिलने पर भारतीय टीम सीरीज हार जाएगी।

दरअसल भारतीय टीम पिछले मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। तीसरे टी-20 में टीम सिर्फ 76 रन पर सिमट गई थी, जो टी-20 इंटरनेशनल में उसका दूसरा सबसे कम स्कोर रहा। अब टीम मैनेजमेंट की कोशिश होगी कि बल्लेबाजी क्रम बेहतर प्रदर्शन करे और शुरुआती विकेट जल्दी न गंवाए। कप्तान श्रेयस अय्यर से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

भारतीय बल्लेबाजी पर रहेंगी निगाहें

वहीं इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी। उन्होंने अपने पहले दो अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों में 14 और 13 रन बनाए हैं। टीम को उम्मीद होगी कि इस बार वह लंबी पारी खेलकर भारत को मजबूत शुरुआत दें। उनके साथ अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पर भी तेज शुरुआत देने की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं मिडिल आर्डर में श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और शिवम दुबे से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। पिछले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहे, जिससे टीम दबाव में आ गई थी। ऑलराउंडर अक्षर पटेल और निचले क्रम के बल्लेबाजों से भी जरूरत पड़ने पर उपयोगी योगदान की उम्मीद रहेगी।

ब्रिस्टल पिच रिपोर्ट पर डालें नजर

दरअसल ब्रिस्टल का काउंटी ग्राउंड आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छा माना जाता है। यहां की छोटी बाउंड्री बड़े शॉट लगाने में मदद करती है, हालांकि इस सीजन घरेलू टी-20 मुकाबलों में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 156 रन रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की संभावना कम है और पूरे मुकाबले के होने की उम्मीद है। इंग्लैंड की टीम शानदार लय में दिखाई दे रही है। फिल सॉल्ट और जैकब बेथेल लगातार रन बना रहे हैं, जबकि हैरी ब्रूक की कप्तानी में टीम ने सीरीज पर मजबूत पकड़ बना ली है।

संभावित प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे/सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed