कक्षा 8वीं-12वीं के लिए CBSE ने शुरू किए ये 19 फ्री कोर्स, AI और Python विषय शामिल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की शुरुआत की है। जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रोग्रामिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, सेमीकंडक्टर डिजाइन और अन्य एडवांस्ड डिजिटल डोमेन कोर्स को शामिल हैं। हाल ही में इससे संबंधित नोटिस भी नोटिफिकेशन सीबीएसई द्वारा जारी किया गया है।
सीबीएसई ने सभी स्कूलों को इन पाठ्यक्रमों जानकारी को छात्रों और अभिभावकों को देने की सलाह भी है। ताकि विद्यार्थी बड़ी संख्या में इन पाठ्यक्रमों को ज्वाइन कर सकें। कोर्सेस की अवधि एक 1.5 घंटे से लेकर 20 घंटे के बीच है। इन्हें नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ndu.digital/ पर जाकर ज्वाइन कर सकते हैं।
AI से लेकर सेमीकंडक्टर के जुड़े कोर्स शामिल
इन पाठ्यक्रमों की सूची में “इंट्रोडक्शन टू जेनरेटिव AI” और “YUVA AI फॉर ऑल” आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े दो कोर्स शामिल हैं। इसके अलावा सीबीएसई ने “इंट्रोडक्शन टू पाइथन” के साथ-साथ “O लेवल पाइथन लैंग्वेज (इंग्लिश) और “ओ लेवल पाइथन लैंग्वेज (हिंदी) कोर्स ऑफर कर रहा है। इस लिस्ट में “O वेब डिजाइनिंग एंड पब्लिशिंग (हिंदी और इंग्लिश), CCC (कोर्स ऑन कम्यूटर कॉन्सेप्ट (इंग्लिश और हिन्दी भाषा), VLSI डिजाइन फ़्लो समेत अन्य कई पाठ्यक्रम शामिल हैं।
कक्षा 8 से 12वीं के स्टूडेंट्स कर सकते हैं आवेदन
इन पाठ्यक्रमों को कक्षा आठवीं से लेकर 12वीं के साथ ज्वाइन कर सकते हैं। सीबीएसई ने बताया कि इनका उद्देश्य डिजिटल साक्षरता, टेक्नोलॉजिकल अवेयरनेस, टेक्नोलॉजी आधारित लर्निंग और फ्यूचर रेडी स्किल को विद्यार्थियों के बीच बढ़ावा देना है। इच्छुक छात्रों को बोर्ड ने एनडीयू के प्लेटफार्म को एक्सप्लोर करने और इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने की सलाह दी है।
ऐसे ज्वाइन करें कोर्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- नए यूजर्स पहले पंजीकरण करें।
- अकाउंट क्रीऐट करने के बाद ईमेल और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
- अब Courses के सेक्शन में जाकर अपनी पसंद के हिसाब से पाठ्यक्रम को सिलेक्ट करें।
- इसके बारे में अच्छे से पढ़ें। फिर “Enroll Now” के लिंक पर क्लिक करें।
