Fri. Jul 10th, 2026

CM आज MP को देंगे बड़ी सौगात, 5017 करोड़ की उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन, 5 विधानसभा क्षेत्रों से होकर जाएगी

मध्य प्रदेश को आज, 10 जुलाई को बड़ी सौगात मिलने वाली है। मध्यप्रदेश के सड़क अधोसंरचना विकास में एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन मार्ग परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। यह परियोजना मालवा की चार विधानसभा क्षेत्रों से होकर जाएगी।

उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना मध्यप्रदेश की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं में से एक है, जिसके पूर्ण होने पर प्रदेश की आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी तथा मालवा क्षेत्र के समग्र विकास को महत्वपूर्ण गति प्राप्त होगी।

उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन मार्ग परियोजना पर एक नजर

  • लगभग 98.73 किलोमीटर लंबी और 5,017 करोड़ रुपये लागत
  • मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा निर्माण किया जाएगा।
  • यह परियोजना उज्जैन दक्षिण, घट्टिया, नागदा-खाचरौद, आलोट एवं जावरा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
  • ग्रीनफील्ड फोरलेन मार्ग के निर्माण से उज्जैन को दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे से सीधा एवं तेज संपर्क मिलेगा।
  • परियोजना के अंतर्गत 98.73 किलोमीटर ग्रीनफील्ड फोरलेन मार्ग, 3 रेल ओवरब्रिज, 9 वृहद पुल, 26 मध्यम पुल तथा 417 पुलियों का निर्माण किया जाएगा।
  • जावरा बायपास पर दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज से महू–नीमच फोरलेन मार्ग तक दोनों ओर सर्विस रोड का भी निर्माण प्रस्तावित है।

मालवा से कनेक्टिविटी बढ़ेगी

  • 2 वर्ष में पूर्ण होने वाली इस परियोजना से लगभग 35 लाख आबादी तथा 62 ग्राम प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।
  • सिंहस्थ-2028 के दौरान राजस्थान, गुजरात तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए यह मार्ग सुविधाजनक होगा।
  • इंदौर, भोपाल एवं मालवा क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी और अधिक सुदृढ़ होगी।
  • यह परियोजना क्षेत्र के औद्योगिक, व्यापारिक एवं कृषि विकास को नई गति प्रदान करेगी।
  • किसानों को अपनी उपज विभिन्न कृषि उपज मंडियों तक जल्द से जल्द पहुंचाने में मदद मिलेगी।
  • उद्योगों, लॉजिस्टिक्स एवं निवेश गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed