Sat. Jul 11th, 2026

नेटफ्लिक्स लेकर आ रहा कारगिल युद्ध की अनकही कहानी, दमदार टीजर रिलीज

कारगिल युद्ध के बहादुर सैनिकों की कहानी जब भी बड़े पर्दे पर पेश की गई। दर्शकों को इसे पसंद करते हुए देखा गया। बड़े पर्दे के बाद अब नेटफ्लिक्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 1999 के इस युद्ध की एक अनकही कहानी ऑपरेशन सफेद सागर के नाम से लेकर आ रहा है। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया।

मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया है। जिसमें जिमी शेरगिल, मिहिर आहूजा, सिद्धार्थ और अभय वर्मा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ये टीजर दुनिया की सबसे ऊंचाई पर लड़ी गई हवाई लड़ाई की रोमांचक कहानी की झलक दिख रहा है।

ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर

नेटफ्लिक्स ने अपने आने वाले मिलिट्री ड्रामा का टीजर जारी कर दिया है। यह एयरफोर्स के सबसे मुश्किल वॉरटाइम ऑपरेशन की कहानी से प्रेरित है। इसकी कहानी 1999 के कारगिल युद्ध के समय की है। जब गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन ने नामुमकिन हालात का सामना किया था।

एयरफोर्स पायलट के रोल में।कलकर

टीजर में नहीं आहूजा अभय वर्मा और तारुक रैना भारत के सबसे युवा एयरफोर्स पायलट के रोल में नजर आ रहे हैं। जो बिना किसी डर के दुनिया की सबसे ऊंची जगह ऊपर होने वाली हवाई जंग लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। जिमी शेरगिल और सिद्धार्थ इन्हें गाइड कर रहे हैं।

कैसा रहा फैंस का रिएक्शन

फिल्म का टीजर देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मेरी राय में ये ट्रेलर सच में रोंगटे खड़े कर देने वाला है। एक ने कहा यह जबरदस्त है। दूसरे का कहना था शानदार लग रहा है। एक ने पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे बहुत बढ़िया बताया।

कब आएगी फिल्म

ओनी सेन के निर्देशन में बनाई गई अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव की इस फिल्म में प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन, अमृता बागची, अर्नव भसीन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। ये 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *