Tue. Jul 14th, 2026

आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के नीचे फिसला, पढ़ें यह खबर

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। दरअसल शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 400 अंक टूटकर 77,200 के आसपास पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 100 अंक से ज्यादा फिसलकर 24,100 के स्तर पर कारोबार करता दिखा है। आज बाजार में सबसे ज्यादा दबाव ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर देखने को मिला है।

दरअसल सोमवार को बाजार लगभग सपाट बंद हुआ था लेकिन मंगलवार को माहौल बदल गया। हालांकि निवेशकों की नजर अब अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर बनी होगी।

जानिए आज बाजार में गिरावट की वजह क्या है?

वहीं आज की गिरावट के पीछे कई बड़े कारण एक साथ काम करते नजर आए है। सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। दरअसल तेल महंगा होने से भारत जैसे आयात पर निर्भर देशों में महंगाई बढ़ने की आशंका रहती है। इसका सीधा असर कंपनियों की लागत और मुनाफे पर पड़ सकता है, इसलिए निवेशकों ने जोखिम वाले सेक्टरों में बिकवाली बढ़ा दी।

एशियाई बाजारों में आज गिरावट

दरअसल वैश्विक बाजारों से भी कमजोर संकेत मिले। जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी सभी लाल निशान में कारोबार करते दिखे। इससे पहले अमेरिकी बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुए थे, जहां नैस्डैक और एसएंडपी 500 में गिरावट दर्ज की गई। ऐसे माहौल में भारतीय बाजार पर भी दबाव बनना स्वाभाविक माना जा रहा है। खासकर बैंकिंग और ऑटो शेयरों में निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे दोनों सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। हालांकि आईटी और कुछ डिफेंस कंपनियों के शेयरों में सीमित खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार में गिरावट और ज्यादा गहरी नहीं हुई।

आज खुलेंगे दो नए IPO

वहीं शेयर बाजार में गिरावट के बीच प्राथमिक बाजार यानी IPO सेगमेंट में गतिविधि तेज बनी हुई है। मंगलवार से दो नई कंपनियों के आईपीओ निवेश के लिए खुल रहे हैं। इनमें SBI Funds Management और Alpine Texworld शामिल हैं। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट अपने आईपीओ के जरिए करीब 9,813 करोड़ रुपये जुटाने की योजना लेकर आई है, जबकि अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड का फ्रेश इश्यू करीब 126.25 करोड़ रुपये का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *