Wed. Jul 15th, 2026

सीएम आज करेंगे बलराम कृषि महोत्सव-2026 का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी ये जानकारी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, बुधवार को इंदौर में की लक्ष्मीबाई अनाज मंडी प्रांगण में आयोजित होने वाले “बलराम कृषि महोत्सव-2026” का शुभारंभ करेंगे। इसमें किसानों को विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों से सीधे संवाद और अपनी समस्याओं के समाधान का अवसर मिलेगा।

इसके साथ ही उन्हें नवीन तकनीकों एवं बाजार आधारित कृषि मॉडल की जानकारी भी मिलेगी। इसके अलावा कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उत्कृष्ट किसानों का सम्मान भी किया जाएगा। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, कृषि अभियांत्रिकी तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

बलराम कृषि महोत्सव में क्या-क्या खास रहेगा

  • किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीजों, नवीन कृषि यंत्रों, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण तथा शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी
  • विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण, कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीकों का प्रदर्शन तथा किसानों को तकनीकी साहित्य भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  • किसानों को डिजिटल कृषि सेवाओं, ऑनलाइन कृषि परामर्श, मौसम आधारित खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, ड्रोन तकनीक, स्मार्ट सिंचाई, उन्नत कृषि यंत्रों तथा आधुनिक कृषि प्रबंधन प्रणालियों की जानकारी भी दी जाएगी।
  • विशेषज्ञ किसानों को बदलती जलवायु के अनुरूप खेती की नई पद्धतियों एवं जोखिम प्रबंधन के उपायों से भी अवगत कराया जायेगा।
  • बलराम कृषि महोत्सव में कृषि विभाग के साथ उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, कृषि अभियांत्रिकी, ग्रामीण विकास तथा अन्य संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
  • विभागीय स्टॉलों पर किसानों को योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, तकनीकी परामर्श तथा प्रदर्शनियों के माध्यम से नवीन कृषि नवाचारों से परिचित कराया जाएगा।
  • प्रदेश में कृषि विकास को नई गति देने, किसानों की आय बढ़ाने तथा खेती को तकनीक आधारित, लाभकारी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

किसानों को 6 प्रमुख कृषि संकल्पों से जोड़ा जाएगा

  • प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा।
  • जल संरक्षण एवं “हर खेत को पानी” की दिशा में प्रयास।
  • कृषि यंत्रीकरण एवं आधुनिक तकनीकों का विस्तार।
  • फसल विविधीकरण एवं मूल्य संवर्धन।
  • किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) तथा कृषि उद्यमिता को प्रोत्साहन।
  • शासन की किसान कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ किसानों तक पहुंचाना।

30 जुलाई तक अलग-अलग जिलों में आयोजित होंगे महोत्सव

इंदौर से प्रारंभ होने वाले राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव के अंतर्गत 17 जुलाई को धार में, 19 जुलाई को झाबुआ में, 21 जुलाई को आलीराजपुर में, 23 जुलाई को बड़वानी, 25 जुलाई को खरगौन में, 27 जुलाई को बुरहानपुर में और 30 जुलाई को खण्डवा में बलराम महोत्सव आयोजित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed