Thu. Jul 16th, 2026

पहली फिल्म में गुलशन ग्रोवर को किस किया, विक्की ने सलमान के सामने प्रपोज किया, जवाब दिया- हिम्मत नहीं

साल 2000 के आसपास की बात है। करीब 18 साल की कटरीना कैफ को अनुराग बासु के निर्देशन में बन रही फिल्म साया मिली, जिसमें जॉन अब्राहम लीड रोल में थे। ये उनकी पहली बतौर लीड बॉलीवुड फिल्म होती। एक रात उन्हें शूटिंग पर बुलाया गया। न डायलॉग था, न एक्सप्रेशन, बस डमी पासिंग शॉट देना था। अगले दिन फिर उन्हें बुलाया गया, एक सीन शूट किया गया और तुरंत पैकअप हो गया। कुछ देर बाद वहां मौजूद प्रोड्यूसर महेश भट्ट ने कहा कि इस लड़की को फिल्म से हटा दो। टीम ने जब ये बात उन्हें बताई, वो रो पड़ीं। वो बिलखते हुए सेट से निकलीं। उन्हें लगा कि उनका करियर यहीं खत्म हो गया और वे कभी एक्टिंग नहीं कर पाएंगी।

कटरीना के लिए ये रिजेक्शन झेलना मुश्किल था। हॉन्गकॉन्ग में जन्मीं कटरीना ने महज 14 की उम्र से मॉडलिंग करना शुरू किया। एक एशियन दोस्त के कहने पर वो भारत घूमने आईं, जहां उन्हें फिल्म बूम (2003) में काम मिल गया। इस फिल्म के बाद उन्हें कई ऑफर मिले थे, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने का सपना देखा था।

सेट से भगाए जाने के बाद शाम को सलमान खान मिले, तो कटरीना उनके सामने भी रो पड़ीं। ये देखकर सलमान हंसने लगे।

सलमान ने जोर से हंसते हुए कहा- इससे कुछ नहीं होगा, मैं जानता हूं कि तुम बहुत आगे जाने वाली हो। ये सब होगा, मेरे पास अभी जवाब नहीं है, लेकिन तुम देखोगी कि तुम कितना आगे जाओगी।

उस रोज सलमान की कही हुई बात वाकई सच हुई। जिस फिल्म साया से कटरीना को निकाला गया वो फ्लॉप हो गई और 2005 में कटरीना की एक नहीं बल्कि दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। पहली थी अमिताभ बच्चन, अभिषेक की फिल्म ‘सरकार’ और दूसरी थी सलमान खान के साथ आई फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’। इस फिल्म में खूबसूरती और चार्म से कटरीना देशभर में पॉपुलर हो गईं। गाने भी ब्लॉकबस्टर रहे। आगे कटरीना ने वेलकम, नमस्ते लंदन, एक था टाइगर जैसी हिट पर हिट देते हुए खुद को टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार किया।

आज कटरीना कैफ 43 साल की हो चुकी हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानिए, उनकी जिंदगी की इंट्रेस्टिंग कहानी-

भारत घूमने आई थीं, खूबसूरती की बदौलत मिल गई फिल्म

16 जुलाई 1983 में कटरीना कैफ का जन्म हॉन्गकॉन्ग में हुआ। वो एक भाई और 6 बहनों में मंझली थीं। मां सुजैन विदेशी थीं और पिता कश्मीरी। कटरीना कम उम्र की थीं, जब पिता ने मां और 7 बच्चों को छोड़ दिया।

गुजारे के लिए मां कभी चीन गईं, तो कभी जापान। कभी बोट से बच्चों को फ्रांस ले गईं, तो कभी स्विटजरलैंट, पोलैंड, बेल्जियम, हवाई और लंदन। गुजारे के लिए बार-बार शहर बदलने के चलते उनकी स्कूलिंग ठीक तरह नहीं हो सकी। घर में कुछ ट्यूटर आते, जो सारे भाई-बहनों को साथ पढ़ाते थे।

कटरीना महज 14 साल की थीं, जब वह एक ब्यूटी कॉन्टैस्ट की विनर बनीं, जिसके बाद उन्हें लगातार जूलरी एड और मॉडलिंग के ऑफर मिलने ल

हुनर की बदौलत वो लंदन फैशन वीक की मॉडल बनीं। यहीं उनकी मुलाकात एक एशियन लड़की से हुई, जो उन्हीं के साथ मॉडलिंग करती थी। उस लड़की ने एक रोज कटरीना से कहा कि उन्हें कभी भारत घूमने आना चाहिए। कटरीना ने फुर्सत मिलते ही भारत की टिकट बुक करवा ली।

एक रोज वो अपनी दोस्त के साथ एक फैशन शो देखने पहुंचीं। यहां उन पर लंदन के फिल्ममेकर कैजाद गुस्ताद की नजर पड़ गई। कैजाद ने उन्हें हिंदी-इंग्लिश फिल्म बूम ऑफर कर दी। ये एक फिल्म थी, जिसमें अमिताभ बच्चन, गुलशन ग्रोवर, जैकी श्रॉफ जैसे बड़े चेहरे थे। इस फिल्म के प्रोड्यूसर जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आएशा थे, जिन्होंने इसमें सारी जमापूंजी लगा दी थी और काफी कर्ज भी लिया था।

2 घंटे गुलशन ग्रोवर के साथ किसिंग सीन प्रैक्टिस किया

फिल्म में कटरीना को एक ऐसी मॉडल का किरदार मिला, जो डायमंड स्मगलिंग में फंसती हैं। फिल्म के एक सीन के लिए कटरीना कैफ को गुलशन ग्रोवर के साथ बोल्ड किसिंग सीन देना था, वो भी अमिताभ बच्चन की मौजूदगी में। डायरेक्टर कैजाद ने गुलशन को सुझाव दिया कि उन्हें फाइनल शॉट से पहले प्रैक्टिस कर लेनी चाहिए। कटरीना नई थीं, ऐसे में गुलशन ने सबके सामने शर्मिंदगी से बचने के लिए कटरीना के साथ 2 घंटे तक एक बंद कमरे में किसिंग सीन प्रैक्टिस किया।

फिल्म 19 सितंबर 2003 में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस में बुरी तरह फ्लॉप हो गई। जैकी श्रॉफ के लगाए हुए सारे पैसे डूब गए। कर्जदारों की रकम चुकाने के लिए जैकी श्रॉफ ने पहले फर्नीचर, कार बेची और आखिर में उनका घर भी बिक गया।

फिल्म फ्लॉप रही और कटरीना के ब्रिटिश एक्सेंट की भी जमकर आलोचना हुई, इसके बावजूद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।

इसी समय उन्होंने डिजाइनर रोहित बल समेत कई बड़े डिजाइनर्स के लिए रैंप पर कैटवॉक की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed