Thu. Jul 16th, 2026

मध्यप्रदेश के जनसंपर्क विभाग में 2 दर्जन से ज्यादा अधिकारियों को प्रमोशन, यहां देखें लिस्ट

मध्यप्रदेश सरकार ने जनसंपर्क विभाग के 36 अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। 15 जुलाई को जारी आदेश के अनुसार, संयुक्त संचालक से अपर संचालक, उप संचालक से संयुक्त संचालक, सहायक संचालक से उप संचालक और सहायक जनसंपर्क अधिकारी से सहायक संचालक जनसंपर्क के पद पर कार्यरत अधिकारियों को उनके बेहतरीन कार्य अनुभव के आधार पर उच्च पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

राज्य सरकार ने अपने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया 20 जुलाई से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के पहले पूरी करने का लक्ष्य रखा है। सभी विभागों को साफ निर्देश हैं कि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकें जल्दी-जल्दी करके पदोन्नति आदेश जारी कर दिए जाएं। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों की सूची नीचे हैं।

इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

  • 4 संयुक्त संचालकों को अपर संचालक के पद पर प्रमोट किया गया है। इनमें जनसंपर्क संचालनालय भोपाल में पदस्थ जीएस वाधवा, संजय जैन, संभागीय जनसंपर्क कार्यालय रीवा में पदस्थ रश्मि देशमुख और मध्यप्रदेश सूचना केंद्र, नई दिल्ली में पदस्थ संजय सक्सेना के नाम शामिल है।
  • सहायक जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार पांडेय, संदीप कपूर, महिपाल अजय, बृजेंद्र कुमार शर्मा, उमेश चंद्र तिवारी, गजेंद्र कुमार द्विवेदी, सुरेंद्र कुमार तिवारी और जगदीश चंद्र मालवीय को सहायक संचालक के पद पर प्रमोशन दिया गया है।
  • उप-संचालक पंकज मित्तल, अशोक मनवानी, राजाराम पटेल, अवनीश सोमकुंवर, राजेश कुमार बेन, घनश्याम सिरसाम, अजय वर्मा और लक्ष्मण सिंह को संयुक्त संचालक के पद पर प्रमोट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed