Tue. Jul 28th, 2026

जापान के कुमामोटो में 7.1 तीव्रता का भूकंप:सुनामी की चेतावनी जारी, 10 किमी की गहराई में केंद्र था

जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने सुनामी की एडवाइजरी जारी की है।

JMA के मुताबिक, भूकंप का केंद्र कुमामोटो तट के पास समुद्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। तेज झटकों के बाद तटीय इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है और लोगों से आधिकारिक निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

भूकंप से जुड़े फुटेज…   

कुमामोटो प्रीफेक्चरल म्यूजियम ऑफ आर्ट बंद

कुमामोटो प्रीफेक्चरल म्यूजियम ऑफ आर्ट ने बुधवार को बंद रहने का ऐलान किया है। संग्रहालय प्रशासन ने कहा कि यह फैसला सुरक्षा के एहतियाती कदम के तौर पर लिया गया है।

सुनामी अलर्ट के बाद तत्काल निकासी के आदेश

सुनामी अलर्ट जारी होने के बाद जापान के प्रशासन ने प्रभावित तटीय इलाकों में तत्काल निकासी के आदेश जारी किए हैं। अरियाके और यात्सुशिरो सागर के लिए एडवाइजरी लागू है।

प्रशासन ने लोगों से कहा है कि समुद्र और तटीय इलाके खतरनाक हैं। तुरंत तट से दूर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। जब तक एडवाइजरी वापस नहीं ली जाती, तब तक समुद्र में न जाएं और न ही तट के पास जाएं।

साथ ही, कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों में आपातकालीन चेतावनी जारी की गई है। लोगों से शांत रहने, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और टीवी, रेडियो व आधिकारिक माध्यमों से जारी अपडेट पर नजर रखने की अपील की गई है।

एक मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद 1 मीटर तक ऊंची सुनामी की लहरें उठने की आशंका जताई गई है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

भूकंप के बाद जापान सरकार ने कुमामोटो के अलावा नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों में भी आपातकालीन भूकंप चेतावनी जारी की है। ये सभी प्रांत क्यूशू द्वीप पर स्थित हैं। यह जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed