राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24752 पदों पर भर्ती, बिना पढ़े – लिखे भी भर सकते हैं फॉर्म, जानें कब से शुरु होंगे आवेदन
राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेश के 183 नगरीय निकायों में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। 15 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार एसएसओ राजस्थान SSO ID (sso.rajasthan.gov.in) या विभाग के पोर्टल (lsg.urban.rajasthan.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन कर सकत है।
ध्यान रहे अभ्यर्थी कुल 183 नगरीय निकायों में से केवल एक ही निकाय के लिए आवेदन कर सकता है। एक से अधिक निकायों में आवेदन करने पर सभी फॉर्म निरस्त कर दिए जाएंगे। फॉर्म भरते समय आवेदक की लाइव फोटो अपलोड करना अनिवार्य रहेगा
संस्था का नाम: संगठन स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर
पद का नाम : सफाई कर्मचारी (संविदा)
शैक्षणिक योग्यता: योग्यता की अनिवार्यता नहीं है। अभ्यर्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। किसी भी नगरीय निकाय, केंद्र/राज्य सरकार के उपक्रम या अधिकृत ठेकेदार/संस्था से न्यूनतम 1 वर्ष का सफाई कार्य का अनुभव होना चाहिए। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित नगरीय निकाय या अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए।
आयु सीमा: 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। (राजस्थान के आरक्षित वर्गों एवं महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार 5 से 10 वर्ष की छूट मिलेगी)।
आवेदन शुल्क: सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के लिए ₹600 और आरक्षित वर्ग/दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ₹400।
चयन प्रक्रिया : इसमें कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार (इंटरव्यू) नहीं होगा। चयन प्रक्रिया पूर्णतः सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoIT&C) के सॉफ्टवेयर से ऑनलाइन लॉटरी द्वारा होगी। संबंधित नगरीय निकाय के 1 वर्ष के अनुभवी स्थानीय अभ्यर्थियों को लॉटरी में पहली प्राथमिकता दी जाएगी।
वेतन: ‘राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स, 2022′ के तहत संविदा अवधि के दौरान ₹7,410 प्रतिमाह का नियत मानदेय मिलेगा। 5 वर्ष की संतोषजनक सेवा के बाद कर्मचारियों को नियमित करने का प्रावधान है।
