Wed. Jul 29th, 2026

UP में आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 शहरों में मेघगर्जन-वज्रपात की चेतावनी, पढ़ें IMD का ताजा पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पूरे हफ्ते बारिश होने का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को 15 जिलों मेंभारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं प्रदेश के 40 जिलों में गरज-चमक के साथ मेघगर्जन, वज्रपात की आशंका जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने सक्रिय मौसमी तंत्र और मानसूनी ट्रफ के प्रभाव से बारिश की गतिविधियों में अगस्त से और तेजी देखने को मिलेगी। 29-30 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना जताई हैं। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। 1 से 4 अगस्त के बीच भारी से अति भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा। अगले दो तीन दिन में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अबतक 25 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 28 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में 250.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि 333.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।

UP में बुधवार को कहां कहां होगी बारिश

भारी वर्षा : सोनभद्र, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, महोबा, झांसी, ललितपुर।

मेघगर्जन/वज्रपात : बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed