सोने चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल, जानिए इंदौर-भोपाल समेत प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट
त्योहारी सीजन की बढ़ती मांग और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण कीमती धातुओं में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 11 अगस्त 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन यानि मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,55,099 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,39,339 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1.51 लाख और 1 किलो चांदी की कीमत 2.31 लाख रुपए पर है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजर में स्पॉट गोल्ड $ 4,478.90प्रति औंस और चांदी $ 66.095 प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है।
