Fri. Aug 21st, 2026

बैरागढ़ पुलिस ने 12 हजार के इनामी शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी के पैसों से खरीदी यामाहा बाइक की जब्त

भोपाल में बैरागढ़ पुलिस ने चोरी की वारदातों में शामिल एक 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों में कुल 12 हजार रुपए का इनाम था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की रकम से खरीदी गई यामाहा बाइक बरामद की है। आरोपी ने संत नगर की एक दुकान से करीब दो लाख रुपए चोरी करने की बात भी कबूल की है।

राजधानी में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बैरागढ़ थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फरार था और कई मामलों में उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने अपने साथी के साथ मिलकर दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस अब उससे अन्य मामलों और संभावित वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed